भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं


भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 सितंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1388- दिल्ली के सुल्तान फिरोजशाह तुगलक का निधन
1547- मध्यकालीन भारत के विद्वान साहित्यकार एवं फ़ारसी के सुप्रसिद्ध कवि फ़ैज़ी का जन्म।
1831- ब्रिटेन के गोर्डन ब्रान्ज ने भाप से चलने वाली पहली बस बनाई।
1839- नीदरलैंड(एम्सटेर्डम-हारलेम) में पहला रेल रोड खुला।
1854- अलमा का युद्ध: क्रीमियाई युद्ध की पहली बड़ी लड़ाई में ब्रिटेन और फ्रांस के गठबंधन ने रूस को पराजित किया।
1856- भारत के महान संत एवं समाजसुधारक श्री नारायण गुरु का जन्म ।
1857- मद्रास (अब चेन्नई) का समाचार पत्र ‘द हिन्दू’ साप्ताहिक अंक के रूप में पहली बार प्रकाशित हुआ।
1857- ब्रिटिश सैनिकों ने विद्रोहियों से दिल्ली को मुक्त कराकर फिर कब्जा किया।
1928- भारत के आध्यात्मिक नेता एवं समाज सुधारक श्री नारायण गुरु का निधन।
1933- सामाजिक कार्यकर्ता और हिन्दुस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ने वाली विदेशी महिला एनी बेसेंट का निधन।
1970- रूसी प्रोब ने चांद के सतह से कुछ चट्टानें इकट्ठा की।
1983- एप्पल संचार उपग्रह ने कार्य करना बंद किया।
1995- संयुक्त राज्य महासभा का 50वाँ अधिवेशन शुरु।
2000- क्लिंटन दम्पति ‘वाइट वाटर कांड’ आरोप से मुक्त हुए।
2004- इंडोनेशिया में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए मतदान।
2007- फ़्रांस की सबसे वृद्ध महिला सिमोन कैपोन का 113वर्ष की आयु में निधन।
2008- भारतीय उपन्यासकार, कवि, उद्यमी एवं नारीवादी प्रभा खेतान का निधन।
2009- मराठी फ़िल्म ‘हरिशचन्द्राची फैक्ट्री’ को आस्कर पुरस्कार की विदेशी फ़िल्म श्रेणी में भारत की एंट्री के तौर पर चुना गया।
2017- हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री शकीला का निधन।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!