भारतीय खाने में खिचड़ी का क्यों हैं इतना महत्व? इसके फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप
खिचड़ी भारत में काफी लोकप्रिय व्यंजन है। लगभग सभी घरों में इसे खाया जाता है। अगर आप इसे सर्दियों के मौसम में खाते हैं तो इसके काफी फायदे हैं। यहां हम आपको इन फायदों की जानकारी दे रहे हैं।
भारत में खिचड़ी एक लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। भारत में लोग इसे दाल और चावल को एक साथ उबाल कर बनाते हैं और अपने स्वाद के अनुसार इसमें घी, सब्जियां और मसाले आदि मिलाते हैं। सर्दियों के मौसम में कई बदलाव होते हैं और यह बदलाव हमारे शरीर से लेकर लाइफस्टाइल तक पर होते हैं। ऐसे में हमें भी सर्दियों के मौसम में अपने खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सर्दियों के मौसम में खिचड़ी खाने के कैसे-कैसे फायदे हैं।

इन न्यू्ट्रिशन से होती है भरपूर: भारत में बनाए जाने वाली खिचड़ी कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन्स, मिनरल्स, वाटर और फाइबर जैसे कई हेल्दी न्यूट्रिशन से भरपूर होती है। भारत में खिचड़ी को दही, पापड़, घी और अचार आदि के साथ सर्व किया जाता है। अगर खिचड़ी के साथ दही, पापड़, घी और अचार हैं तो इससे ये और भी ज्यादा स्वादिष्ट हो जाती है।
इतने प्रकार की होती है खिचड़ी: खिचड़ी की बात की जाए तो इसके कई प्रकार हैं जैसे- मूंग दाल की खिचड़ी, अरहर दाल की खिचड़ी, होल ग्रेन साबुत अनाज की खिचड़ी, आयुर्वेद खिचड़ी, मसालेदार खिचड़ी, ड्रायफ्रूट खिचड़ी, बाजरे की खिचड़ी और दही वाली खिचड़ी आदि हैं।