भारत और विश्व इतिहास में 14 अगस्त की प्रमुख घटनाएं
14 अगस्त : ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 226वां दिन (लीप वर्ष में 227वां दिन) है। साल में अभी और 139 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 14 अगस्त का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए हिमाचल न्यूज़ में पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज आज का इतिहास एवं घटनाक्रम।
14 अगस्त के प्रमुख घटनाक्रम (What Happened on 14 August in History)
1248 : जर्मनी के कोलोन कैथेड्रल का आग में नष्ट हो जाने के बाद पुनर्निर्माण शुरू हुआ।
1523 : संत जॉन प्रथम ने कैथोलिक धर्म के सर्वोच्च गुरु पोप का पद संभाला।
1758 : ज़ोरेंडोर्फ की लड़ाई: प्रशिया ने रूस को हराया जिसमें हजारों लोग मारे गए।
1762 : अंग्रेजो ने हवाना के नौका-समुदाय पर कब्जा कर लिया।
1805 : अमेरिका और ट्यूनिस के बीच एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1825 : ब्रिटेन के प्रख्यात भौतिक एवं रसायनशास्त्री माइकल फ़ैराडे ने डीज़ल की खोज की।
1848 : अमेरिका के ओरेगन क्षेत्र की स्थापना हुई।
1862 : बंबई (अब मुंबई) उच्च न्यायालय की स्थापना की गयी।
1876 : कोलोराडो को 38 वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया।
1888 : बिजली के मीटर का पेटेंट ओलिवर बी शैलेनबर्गर को दिया गया।
1893 : फ्रांस मोटर वाहन पंजीकरण शुरू किया गया जिसमे एक ड्राइविंग परीक्षण भी शामिल था।
1904 : इस्माइल मोंटेस बोलीविया साउथ अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1908 : इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता आयोजित की गयी।
1917 : चीन ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी और ऑस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1920 : बेल्जियम के एंटवर्प में ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
1934 : लड़ाकू क्रॉस की स्थापना न्यूयॉर्क पुलिस विभाग में गई।
1936 : बर्लिन में पहला ओलम्पिक बास्केटबॉल खेल हुआ।
1938 : बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित हुई।
1939 : पोलैंड पर नाजी जर्मनी के आक्रमण के साथ ही आरंभ होने वाला विश्व युद्ध जापान में समाप्त हो गया।
1945 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान, घटक देशों के सामने हथियार डालने पर विवश हुआ।
1945 : मुहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल बने।
1947 : भारत का विभाजन हुआ और पाकिस्तान पृथक राष्ट्र बना। सत्ता का हस्तांतरण ठीक मध्यरात्री को हुआ था पर पाकिस्तान अपना कौमी दिवस 14 अगस्त को मनाता है जबकि भारत अपना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1947 को मनाता है।
1968 : मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किए गए।
1971 : बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।
1975 : पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।
1979 : फास्टनेट रेस के दौरान 15 नाविकों की मौत हुई।
1980 : लेख वलेंसा के नेतृत्व में ग्दांस्क शिपयार्ड में मजदूरों ने हड़ताल की। कम्युनिस्ट प्रभाव से पोलैंड की मुक्ति में आज का दिन अहम है।
2001 : मेसेडोनिया सरकार व अल्बानियाई विद्रोहियों में समझौता, आयरिश रिपब्लिकन आर्मी द्वारा निशस्त्रीकरण से इन्कार।
2006 : संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।
2006 : इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।
2010 : पहला ग्रीष्मकालीन युवा ओलंपिक खेल सिंगापुर में शुरू किया गया।
2010 : भारत सरकार ने 64वें स्वतंत्रता दिवस पर काबुल में शहीद हुए सेना चिकित्सा कोर के मेजर एल ज्योतिन सिंह को अशोक चक्र तथा विनोद चौबे और मेजर दविंद्र सिंह जस को कीर्ति चक्र प्रदान करने की घोषणा की।
2013 : मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।
14 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 14 August)
पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस (Pakistan Independence Day)
14 अगस्त को जन्मे व्यक्ति (Born on 14 August)
1900 : एस. के. पाटिल – मुंबई के प्रमुख नेता और केंद्र सरकार में अनेक विभागों में मंत्री रहे।
1924 : कुलदीप नैयर – भारत के प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार।
1956 : जॉनी लीवर – भारतीय हास्य अभिनेता।
1968 : प्रवीण आमरे – भारतीय क्रिकेटर।
1984 : रॉबिन सोडरलिंग – स्वीडन के टेनिस खिलाड़ी
14 अगस्त को हुए निधन (Died on 14 August)
1941 : केसरी सिंह बारहट – प्रसिद्ध राजस्थानी कवि तथा स्वतंत्रता सेनानी।
1984 : खाशाबा जाधव – भारत के ऐसे पहले कुश्ती खिलाड़ी थे, जिन्होंने हेलसिंकी ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था।
1988 : कैलाश नाथ वांचू – भारत के दसवें मुख्य न्यायाधीश।
1996 : अमृतराय – प्रसिद्ध उपन्यासकार, निबन्धकार, समीक्षक तथा अनुवादक।
2000 : हवा सिंह – भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक थे।
2007 : येनो मीनागावा – जापान में जन्मी दुनिया की सर्वाधिक उम्रदराज़ महिला।
2011 : शम्मी कपूर – प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
2012 : विलासराव देशमुख – भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री। भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में बड़े उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम में मंत्री बनाया गया था।
2017 : चंद्रकांत देवताले – प्रसिद्ध भारतीय कवि एवं साहित्यकार।
2018 : बलरामजी दास टंडन – छत्तीसगढ़ के राज्यपाल।