भिलाई का इस्पात कारखाना स्थापित कर पं. नेहरू ने छग का नाम देश के इतिहास में लिखा : अटल श्रीवास्तव

बिलासपुर. पं. जवाहर लाल नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री आजादी की लडाई के योद्धा बच्चों के प्रिय चाचा आधुनिक भारत के निर्माता के 130वीं-जयंती के अवसर पर उन्हें अपनी श्रद्धासुमन अर्पित करते प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे विश्व में आज भारत का जो स्वरूप है, भारत जो तीसरी दुनिया की ताकत बना हुआ है उसका श्रेय नेहरू जी को जाता है। आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में उन्होने जो स्वप्न देखा कि भारत 100 साल के अंदर किन उचाईयों पर पहुंचेगा और पूरी दुनिया में अपने आप को कैसे स्थापित करेगा उसे कार्य रूप में परिणित कर देश को नई दिशा दी। नेहरू जी वैज्ञानिक दृष्टिाकोण से काम करने वाले नेता थे। सार्वजनिक क्षेत्रों में रसिया ये सहयोग लेकर उन्होने छ0ग0 के भिलाई में इस्पात कारखाना स्थापित किया जिसे छ0ग0 भारत का सिरमौर कहलाता है। नेहरू जी की बनायी विदेश नीति विश्व बंधुत्व की भावना सर्वधर्म सद्भाव की भावना की नीति पर आज भी देश चल रहा है। वर्तमान प्रधानमंत्री जिसे देश की यात्रा पर जाते है यह कहा जाता है कि नेहरू और गांधी के देश से आये प्रधानमंत्री का स्वागत है। 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!