भिलाई के विधायक देवेंन्द्र यादव ने प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव से निवास पहुंचकर मरवाही चुनाव को लेकर चर्चा की


बिलासपुर. बिलासपुर प्रवास के दौरान मरवाही दौरे पर जाने से पूर्व भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंन्द्र यादव राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मरवाही प्रभारी अटल श्रीवास्तव के निवास सुबह 10:10 बजे पहुंचे। चाय-नास्ते के साथ मरवाही उपचुनाव को लेकर चर्चा की। अटल श्रीवास्तव ने युवक कांग्रेस और एन.एस.यू.आई को महत्वपूर्ण जवाबदारी देने की बात कही।

बूथ लेबल पर मतदान के दिन युवा कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उसको देखते हुए बूथ स्तरीय टीम तैयार करने की बातें हुई। देवेन्द्र यादव एवं आकाश शर्मा ने अटल श्रीवास्तव को आश्वत किया की प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार युवाओं और छात्रों के पूरी टीम तैनात रहेंगी। इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष शहर प्रमोद नायक, प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री, शहर कांग्रेस के महामंत्री धर्मेश शर्मा, देवेंन्द्र सिंह बाटू, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमितेश राय, पार्षद अब्दुल खान, राजा व्यास, एन.एस.यू.आई के रंजित सिंग, वसिम खान, लक्की मिश्रा, आदिल खैरानी, नाजीम खान सहित अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

देवेन्द्र यादव एन.एस.यू.आई के प्रभारी विशाल चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जनअधिकार रैली में भाग लेने 9 अक्टूबर को शहर पहुंचे थे। रैली के पश्चात देवेंन्द्र यादव ने कृष्ण कुमार यादव, संसदीय सचीव विधायक रश्मि सिंह, महापौर रामशरण यादव के निवास जाकर भी मुलाकात की। महापौर रामशरण यादव के यहा साथियों सहित रात्रि भोज किया और शहर के वरिष्ठ लोगों से महापौर के निवास पर मुलाकात कर चर्चा की।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!