October 10, 2020
भिलाई महापौर देवेंद्र यादव पहुँचे महापौर निवास, चुनावी चर्चा के बाद किया रात्रि भोज
बिलासपुर. भिलाई के महापौर एवम विधायक देवेंद्र यादव और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवम छत्तीसगढ़ प्रभारी विशाल चौधरी रात 9:35 को बिलासपुर महापौर रामशरण यादव के सरकारी आवास पहुँचे जहाँ महापौर रामशरण यादव से निगम के कामकाजों का चर्चा करते हुए। सभापति शेख नजीरुद्दीन सहित एमआईसी मेम्बर और पार्षदगणों से मुलाकात किए। साथ ही कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात किए।
महिलाओं को सम्मान, युवाओं को रोजगार और किसानों को न्याय दिलाने हेतु केंद्र की भाजपा मोदी सरकार के विरुद्ध छत्तीसगढ़ एनएसयूआई द्वारा पूरे प्रदेश में जन अधिकार रैली का आयोजन था इसी कड़ी में बिलासपुर में भी जन अधिकार रैली का आयोजन था जिसमें शामिल होने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी विशाल चौधरी भिलाई विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव पहुँचे हुए थे। रैली के बाद दोनों महापौर रामशरण यादव के निवास पहुँचे यहां नगर निगम के सामान्य सभा के मुद्दों के अलावा मरवाही उप चुनाव के बारे में भी चर्चा की इसका बाद महापौर रामशरण यादव और तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह सहित कांगेस के पदाधिकारियों के साथ रात्रि भोजन किया इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव निखिल द्विवेदी प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा तखतपुर विधायक रश्मि सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र सिंह सहित बिलासपुर कांग्रेस कमिटी के सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।