मंत्री अनिला भेड़िया की माता नेकिन बाई नायक के निधन पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि


रायपुर.महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया की माता नेकिन बाई नायक के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार डहरिया ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की है। सभी कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि नेकिन बाई नायक के निधन के दुख की घड़ी में हम सभी कांग्रेसजन शोक संतप्त परिवार के सहभागी है। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया की माता नेकिन बाई नायक के निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, लोकसभा सदस्य ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने शोक व्यक्त किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य राजेन्द्र तिवारी, रमेश वर्ल्यानी, किरणमयी नायक, ज्ञानेश शर्मा, आर.पी.सिंह, राजेश बिस्सा, राजेन्द्र सिंह परिहार, सुरेन्द्र शर्मा ने महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया की माता नेकिन बाई नायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया एवं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी, मो. असलम, एम.ए. इकबाल, धनजंय सिंह ठाकुर, जे.पी. श्रीवास्तव, अभयनारायण राय, आलोक दुबे, कमलजीत सिंह पिंटू ने भी महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया की माता नेकिन बाई नायक के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!