मारपीट में घायल युवक की मौत आक्रोशित परिजनों ने छठ घाट पर किया चक्काजाम

बिलासपुर. गणेश विसर्जन के दौरान छठ घाठ पर युवकों पर जानलेवा हमले के आरोपियों को गिरफतार करने में पुलिस अब तक नाकाम है। वहीं इस हमले से घायल युवक की आज उपचार के दौरान रायपुर में मौत हो गई। पुलिस की नाकामी से आक्रोशित परिजनों व नागरिकों ने शुक्रवार की देर शाम शव रखकर चक्काजाम कर दिये है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर के तुलसी आवास गणेश उत्सव समिति के सदस्य मोहल्ले वासियों के साथ 15 सिंतबर की रात गणेश विसर्जन करने छठघाट अरपा नदी गये थे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला व पुरुष की भीड़ थी। महिला रास्ते में पैदल जा रही थी। इसी दौरान लिगियाडीह की ओर से आरोपी कौशल यादव, सोमू सोनकर, मोंटू व अन्य साथियों के साथ बाईक से पहुंचे और साईड मांगने की बात पर से विवाद करने लगे। महिला व उसके साथ रहने वालों ने युवकों की बात पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद पीड़िता आगे बढ़ गई। छठ घाट में गणेश विसर्जन का काम चल रहा था महिला किनारे में खड़ी थी। इसी दौरान आरोपियों ने लाठी, डण्डा व तलवार लेकर पहुंचे और महिला से गाली- गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लाठी, डण्डा एवं तलवार से लोगों पर हमला कर दिया। इससे आरती यादव, संतोष राव शिदे के रिकू गुप्ता के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई है। इसके बाद हमलावार फरार हो गए। इस मामले में चांदनी सेलारकर की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया था। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल रिकू गुप्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अपोलो रिफर किया गया था। फिर बाद में उसकी हालात में सुधार नहीं होने पर रायपुर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान आज शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। लेकिन अब तक पुलिस इस हमले के एक भी आरोपी को नहीं पकड पाई है। हमलावर मोहल्ले में खुलेआम घुम रहे है। रिंकु गुप्ता की हत्या के बाद शव बिलासपुर पहुंचा। तब स्थानीय लोगों ने हमलावरों की गिरफतरी की मांग को लेकर छठघाट पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
टीआई की समझाइश के बाद प्रदर्शन कारी हुए शांत : छठ घाट पर शव को रखकर परिजनों ने चक्काजाम कर दिया था।वही पूरे रोड को ब्लॉक कर दिया था।और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।सूचना पर पहुँचे सरकंडा टीआई जे पी गुप्ता ने आक्रोशित लोंगो को समझाइश दी।तब कही जाकर चक्काजाम समाप्त किया गया।