मुख्यमंत्री ने किया शहीद विनोद चौबे की प्रतिमा का अनावरण

बिलासपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज पुलिस अधीक्षक शहीद विनोद चैबे की सिविल थाना के सामने नगर निगम बिलासपुर द्वारा 45 लाख रूपये की लागत से निर्मित 12 फीट प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने उनके देशभक्ति शहादत और जज्बे को नमन करते हुए कहा कि घटना की हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से न्यायिक जांच कराई जायेगी। इससे घटना की सच्चाई सामने आयेगी। उन्होंने कहा कि एक साथ 29 जवानों का शहीद होना साधारण घटना नहीं थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भव्य प्रतिमा निर्माण करवाया गया। जो उनके कद और व्यक्तिगत के अनुकूल है। उन्होंने कहा कि स्व.चैबे सरल, अल्पभाषी थे। जब वे शहरी नेटवर्क तोड़ा तब उनके प्रति सम्मान का भाव मन में था। घटना के बाद मदनवाड़ा जाने का अवसर मिला।  वहां का दृश्य दर्दनाक था। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह रायपुर आये थे। उस समय से विनोद चैबे को जानता हूँ। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शहीद विनोद चैबे की धर्मपत्नी सहित परिजनांे को साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।  


गृहमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि राजनांदगांव, कोंडागांव, गरियाबंद एवं कांकेर जिले के जवान शहीद होते रहे हैं। अब नक्सली घटना में कमी आई है। उन्होंने कहा कि शहीद विनोद चैबे से हमेशा सहजता और सरलता से मिलते थे। संसदीय कार्य एवं कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चैबे ने कहा कि शहीद विनोद चैबे ने मातृभूमि के प्रति मदनवाड़ा में जो साहस और जज्बा दिखाया, उस शहादत को सलाम करते हैं। उन्हांेने नक्सलियों से लोहा लेकर प्राणों की आहूति दी। इससे प्रेरणा मिलते रहेगी। उन्होंने कहा कि मदनवाड़ा घटना की जांच की आवश्यकता है। शहीद विनोद चैबे की धर्मपत्नी श्रीमती रंजना चैबे ने भी संबोधित किया। शहीद चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि शहीद विनोद चैबे के नाम का वार्ड का नामकरण किया गया है। उन्हांेने मुख्यमंत्री से कहा कि मदनवाड़ा घटना की जांच हेतु जांच कमेटी बनाई जाये। पुलिस जवानांे के बच्चांे की पढ़ाई के लिये पूर्व में अपहृत विराट के पिता एवं दादी ने 3 लाख रूपये और सीजी फाउंडेशन अकादमी के चेयरमेन श्री प्रिंस भाटिया ने 1 लाख रूपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने 4 लाख रूपये का चेक को शहीद चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष को दिया। इनसे प्रभावित होकर शहीद विनोद चैबे के साले ने 51 हजार रूपये ट्रस्ट को देने की बात कही।  


इस मौके पर बिलासपुर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, नगर निगम महापौर श्री किशोर राय, पूर्व महापौर श्रीमती वाणी राव, श्री विजय केशरवानी, श्री तैयब हुसैन, श्री अभय नारायण राय, कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल सहित पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, मीडिया प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!