मुख्यमंत्री श्री बघेल का हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत
बिलासपुर. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एसईसीएल बिलासपुर के हेलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। हेलीपेड पर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चैहान, सर्वश्री अटल श्रीवास्तव, अशोक अग्रवाल, अनिल टाह, राजेश पाण्डेय, विजय पाण्डेय, विजय केशरवानी, अभय नारायण राय, राजेन्द्र शुक्ला, नजरूद्दीन, अर्जुन तिवारी, विष्णु यादव, रविन्द्र सिंह, नरेन्द्र बोलर, प्रमोद नायक, विष्णु यादव एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ उनके सलाहकार श्री विनोद वर्मा एवं श्री रूचिर गर्ग और विधायक श्रीमती रश्मि सिंह भी पहुंची। प्रशासनिक अधिकारियों में पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपांशु काबरा, कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रितेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री बी.एस.उईके एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 9 मार्च को सुबह 10 बजे एसईसीएल हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10.40 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक जिला अनूपपुर (म.प्र.) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 10.45 बजे से दोपहर 1 बजे तक अमरकंटक में मंदिर दर्शन एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। मुख्यमंत्री अपरान्ह 2.30 बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे रतनपुर (जिला-बिलासपुर) पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री 3.10 बजे से 3.40 बजे तक मंदिर दर्शन एवं स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। तत्पश्चात 3.45 बजे रतनपुर से हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।