मेयर ने जाना अस्पताल पहुंचकर घायलों का कुशलक्षेम

बिलासपुर।गुरुवार को मेयर  किशोर राय चुचुहिया पा रा हादसे में घायल लोगों को देखने अपोलो अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायलों को उचित इलाज करने अपोलो प्रबंधन को निर्देशित किया।बुधवार की शाम चुहचुहिया फाटक पर क्रेन पलटने से इसपर कार्य कर रहे कर्मचारी घायल हो गए थे। हादसे में घायल संतोष शर्मा, राहुल सिंह व एक अन्य कर्मचारी को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसपर मेयर श्री किशोर राय अपोलो अस्पताल पहुंचकर घायल कर्मचारियों का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने अपोलो अस्पताल प्रबंधन से कर्मचारियों की स्थिति और उनको दिए जाने वाले इलाज के संबंध में जानकारी ली। मेयर श्री किशोर राय ने बेहतर से बेहतर इलाज घायल कर्मचारियों को मुहैया कराने अपोलो अस्पताल प्रबंधन को निर्देशित किया। इस दौरान मेयर श्री राय ने कर्मचारियों के जल्द ठीक होने की कामना की।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!