यातायात पुलिस ने वर्ष 2019 में किया 80 लाख से अधिक का जुर्माना
बिलासपुर. यातायात पुलिस बिलासपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार बघेल ने बताया कि न्यायधानी बिलासपुर की यातायात को अनुशासित एवं सुगम व सुरक्षित बनाए रखने हेतु यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा वर्ष 2019 में लगातार अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं अतिक्रमणकारियों पर लगातार कार्यवाही करते हुए वर्ष 2019 में मोटर यान अधिनियम की धाराओं का उल्लंघन करने वाले कुल 28017 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर कुल 80,57,300=00 रुपए समन शुल्क राशि परिसीमन किया गया तथा 460 प्रकरणों को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा 26,85,600=00 अर्ध्दण्ड किया गया।
वर्ष 2019 के दौरान यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा मोटर नियमों के तहत की गई कार्यवाही
1. लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना 198
2. बिना रजिस्ट्रेशन 787
3.नो पार्किंग 5755
4.दो पहिया में तीन सवारी 5080
5. संकेत उल्लंघन पर 1130
6.तेज रफ्तार वाहन पर 384
7.प्रतिबंधित मार्ग पर वाहन प्रवेश 158
8. रंगीन डार्क फिल्म लगे वाहन 06
9. बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने 1895
10.बिना परमिट वाहन 43
11. नशे की हालत में वाहन चलाना 386
12.वाहन संचालन दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करना 927
13. बिना लाइसेंस वाहन चलाना 348
14.वाहन में प्रवेश प्रेशर का उपयोग 88
15.बिना प्रदूषण जांच के वाहन चलाना 285
16. अन्य1 धाराओं पर 11607
इस प्रकार यातायात नियमों के उल्लंघन करते पाए जाने पर धाराओं पर कार्यवाही करते हुए 684 वाहन चालको का लाइसेंस निलंबन हेतु प्रकरण परिवहन कार्यालय बिलासपुर की ओर भेजा गया है तथा बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वाले कुल वाहन चालू पर कार्यवाही की गई।