राजपूत समाज की बैठक में अध्यक्ष चुने गए केदार सिंह

बिलासपुर. राजपूत क्षत्रिय समाज की बैठक में इकाई परिक्षेत्र उसलापुर से केदार सिंह ठाकुर के निर्विरोध अध्यक्ष पद पर निर्वाचन पशचात सभी प्रतिनिधियों का पुष्प माला एवं भगवा वस्त्र से सम्मान किया गया। आगामी क्षेत्रीय, केंद्रीय चुनाव पर चर्चा की गई। चर्चा के बाद दारा सिंह राजपूत द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई। उसके बाद प्राप्त आवेदनों पर चर्चा कर उनका समाधान किया गया। बैठक में मुख्य रूप से गोपी सिंह राजपूत, तोप सिंह तोमर, अजय सिंह ठाकुर, दारा सिंह राजपूत, अशोक सिंह ठाकुर, बिहारी प्रताप सिंह राजपूत, सुभाष सिंह राजपूत, लखन सिंह राजपूत, बच्चन सिंह राजपूत, बल्ला सिंह राजपूत एवं पांचों इकाई अध्यक्ष तथा अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!