राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालयों का होगा शिलान्यास
रायपुर. 20 अगस्त को 22 जिला कांग्रेस भवनों के एक साथ शिलान्यास किया जायेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में दिल्ली से वेब द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन से प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण वेब के माध्यम से उपस्थित रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, जिला कांग्रेस भवन निर्माण प्रभारी एवं उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री कार्यालय एवं प्रशासन रवि घोष, महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्यकारणी सदस्य, जिले के प्रभारी तथा सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में जिलों के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ-साथ प्रभारी प्रदेश पदाधिकारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, सभी मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठों विभागों के जिलों में पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
20 अगस्त को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के जयंती समारोह के अवसर पर प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में जिला कांग्रेस भवन कार्यालय राजीव भवन के नव-निर्माण एवं नवीनीकरण का विडिया कांफ्रेसिंग के माध्यम से शिलान्यास समारोह का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार हैः-
दोपहर 12 बजे विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त नागरिक एवं कांग्रेसजन ऑनलाईन जुड़ेंगे।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गो-धन न्याय योजना, तेन्दूपत्ता श्रमिका का बोनस एवं राज्य सरकार के महत्वकांक्षी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
राजीव भवन शिलान्यास कार्यक्रम
12.55 बजे राजीव गांधी जी के छाया चित्र पर मार्ल्यापण।
1 बजे प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम जी का उद्बोधन, स्वागत भाषण,
1.05 बजे भूमि-पूजन शिलान्यास समारोह,
1.10 प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया का उद्बोधन।
1.18 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी जी का उद्बोधन।