October 5, 2020
राज्यपाल ने रविन्द्र भेड़िया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के पति रविन्द्र भेड़िया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।