रामदेव कुमावत बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष

बिलासपुर. भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर निर्वतमान भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने जिलाध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत के नाम का प्रस्ताव रखा जिसे नवनिर्वाचित जिले के समस्त भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से हाथ उठाकर श्री कुमावत जी के नाम पर समर्थन दिया। तत्पश्चात जिला चुनाव अधिकारी श्री छगन मुंदड़ा ने श्री रामदेव कुमावत के नाम की विधिवत् घोषणा की। चुनाव में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ध्वनिमत् से ताली बजाकर श्री कुमावत का स्वागत किया।
भाजपा जिले के समस्त कार्यकर्ताओं को विधानसभा नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने संबोधित करते हुए कहा कि प्राथमिक इकाई से लेकर मंडल स्तर एवं जिलाध्यक्ष के चुनाव सर्वसम्मति से कार्यकर्ताओं एवं निवर्तमान जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह को उनके संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत सहित जिला चुनाव प्रभारी छगन मुंदड़ा एवं पर्यवेक्षक सुरेन्द्र पाटले को चुनाव सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की इन सभी को श्री कौशिक ने बधाई एवं शुभकामनायें दी। श्री कौशिक ने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव, पंचायत, जिला पंचायतों के भी चुनाव होने है हम सबके सामने आने वाले दिनों में पार्टी संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के लिए चुनौती है। चुनाव मैदान में पहुॅचकर ज्यादा से ज्यादा हमारे जनप्रतिनिधि चुनाव जीतकर आए इसलिए कमर कसकर अभी से जुटना है तथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार की कारगुजारिओं को जन-जन तक पहुॅचाकर 10 माह के कार्यकाल के दौरान प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से विफल हो गई है इसकी भी जानकारी आम मतदाता तक पहुॅचाना है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री प्रदेश भाजपा नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल ने भी समस्त नवनिर्वाचित प्राथमिक इकाई, मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत को बधाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रहे रजनीश सिंह के कार्यो की तारीफ करते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष रहते हुए रजनीश सिंह ने संगठन के सभी कार्यो को अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ पूर्ण किया तथा जिला संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण कार्य किया उसके लिए उन्हें बधाई दी। श्री अग्रवाल ने कहा कि आगामी दिनों में चुनाव होने को है और कांग्रेस अपने 10 माह के कार्यकाल की नकामी अब जनता के सामने दिखने लगी है। कांग्रेस आज हजारों करोड़ो रूपए का कर्ज बैंको से ले चुकी है आज इनके पास पैसा नही है। प्रदेश को कर्ज के बोझ तले लाद दिया है। किसानों के धान खेतों में पड़े है। किसान हैरान परेशान है कि सरकार किसानों का धान आज तक क्यों नही खरीद रही है। हमें आगामी चुनाव में पूरी सिद्त के साथ आमजनों में बीच जाकर जीतना है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने भी संबोधित करते हुए संगठनात्मक चुनाव की जानकारी देते हुए बताया कि भारत में 15 करोड़ से ज्यादा इस वर्ष भाजपा के सदस्य बने है तथा प्रदेश में जो लक्ष्य दिया गया था उससे ज्यादा सदस्यता लोगों ने ग्रहण की है। बिलासपुर जिले में तीन हजार से ज्यादा सक्रिय सदस्य बने है। श्री सवन्नी ने जिला संगठन की जानकारी देते हुए कहा कि स्वर्गीय निरंजन केशरवानी जी से लेकर बद्रीधर दीवान, स्व.अशोक पिंगले, गिरीश शुक्ला, (भूपेन्द्र सवन्नी स्वयं), राजा पाण्डेय, रजनीश सिंह आदि अनेक लोगों ने भाजपा जिला संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर रहकर भाजपा रूपी संगठन को विशाल वट वृक्ष के रूप में स्थापित करने में सफलता प्राप्त की है इसके लिए सभी कार्यकर्ता को बधाई देता हूॅ। साथ ही साथ वर्तमान स्थानीय इकाई, मंडल इकाई एवं नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के साथ सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष व बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा तक के इस सफर में संगठन ने अनेक उतार चढ़ाव देखे विपरित परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं ने पूरी हिम्मत एवं निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण समय एवं योगदान देते आ रहे है सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूॅ साथ ही श्री सिंह ने भावूक होकर उन सभी कार्यकर्ताआं से कहा कि मेरे कार्यकाल के दौरान अगर मुझसे या मेरे शब्दों कार्यो से किसी भी कार्यकर्ता को पीड़ा या ठेस पहुॅची होगी तो मैं हाथ जोड़कर सभी से माफी मांगता हूॅ। मेरे कार्यकाल के दौरान जो प्यार स्नेह संगठन को मजबूत बनाने में मेरा साथ दिया है उसे मैं कभी नही भूल पाऊंगा आपके ही सहयोग से संगठन को मजबूती बनाने में सफलता मिली है इसके लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूॅ। श्री सिंह ने नवनिर्वावित जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार संगठन ने मुझ पर विश्वास व्यक्त करते हुए धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, पवन साय, अरूण साव, भूपेन्द्र सवन्नी, रजनीश सिंह, कृष्णमूर्ति बांधी, लखन साहू, बद्रीधर दीवान, राजू सिंह क्षत्री, राजा पाण्डेय, घनश्याम कौशिक, किशोर राय, कांशी साहू, दीपक साहू, हर्षिता पाण्डेय, अर्चना पोर्ते के साथ-साथ जिले के समस्त मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण जवाबदारी सौपी है मैं विश्वास दिलाता हूॅ कि आप लोगों के सहयोग के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए हम सब मिलकर कार्य करेंगे। आप सभी का दिल से आभार व्यक्त करता हूॅ।
बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजा पाण्डेय, सुरेन्द्र गुम्बर, हर्षिता पाण्डेय, अर्चना पोर्ते, दीपक साहू, घनश्याम कौशिक, गुलशन ऋषि, अशोक विधानी, मोहित जायसवाल, कृष्णकुमार कौशिक, रामनारायण भारद्वाज, स्नेहलता शर्मा, नागेश्वरी साहू, कल्लू सिंह राजपूत, विजयधर दीवान, गोविंद यादव, दीपक सिंह ठाकुर, रूक्मणी कौशिक, डॉ.सुनील जायसवाल, युसूफरजा बरकाती, घनश्याम रात्रे, अश्वनी यादव, मनोहर राज, बेनी गुप्ता, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, निर्मल जीवनानी, अजीत सिंह भोगल, अरविंद बोलर, सोमेश तिवारी, पेंगन वर्मा, बलराम देवांगन, धनंजय त्रिपाठी, लक्ष्मी कश्यप, जनक देवांगन, विजय अंचल, राजेन्द्र राठौर, हरनारायण तिवारी, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथराम यादव, भागवत जायसवाल, राजेश कश्यप, दयाशंकर तिवारी, भूधर सोनी, मनीष अग्रवाल, किशन सिंह ठाकुर, शंकर चक्रधारी, छोटेलाल सोनी, लूसन राठौर, विश्वनाथ पटेल, बीआर महोबिया, राकेश चन्द्राकर, त्रेतानाथ पाण्डेय, संतोष कश्यप, महेन्द्र सोनी, अनिल दुआ, मुर्तुजा वनक, राजेश मिश्रा, सल्लामुद्दीन अशरफी, धीरेन्द्र केशरवानी, सतीश गुप्ता, सुब्रत दत्ता, विनोद सोनी, गोपी ठारवानी, जी रवि कुमार, इन्द्रभूषण चन्द्रनाहू, अवधेश अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, दिनेश पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, यदुराम साहू, बांकेबिहारी गुप्ता, नीरज जैन, राकेश दीक्षित, लालजी यादव, राजेन्द्र अग्रहरि, जयश्री चौकसे, राकेश मिश्रा, यास्मीन खान, सुशीला राव, योगेश बोले, प्रबीर सेन, बसंत पटेल, उमेश यादव, चांदनी भारद्वाज, सुनीता मानिकपुरी, जगदीश पाण्डेय, भृगु अवस्थी, मनोज साहू, राजेन्द्र भंडारी, विकास मिश्रा, शैलेन्द्र यादव, लाला भाभा, अनमोल झा, ऋषिभ चतुर्वेदी, रोहित मिश्रा, केतन सिंह, महर्षि बाजपेयी, आलेख वर्मा, कृष्णमोहन पाण्डेय सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बीजेपी के 7 प्रदेश प्रतिनिधि का निर्वाचन अधिकारी छगन मूंदड़ा ने विधिवत घोषणा की : भारतीय जनता पार्टी के जिला चुनाव में जिला संगठन की ओर से 7 प्रदेश प्रतिनिधि का भी निर्वाचन पूर्ण कर सर्वसम्मति से प्रदेश प्रतिनिधि के जिला निर्वाचन अधिकारी छगन मुंदड़ा ने विधिवत् घोषणा की जिसमें अमर अग्रवाल बिलासपुर विधानसभा, भूपेन्द्र सवन्नी बिल्हा विधानसभा, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी मस्तूरी विधानसभा, रजनीश सिंह बेलतरा विधानसभा, हर्षिता पाण्डेय तखतपुर विधानसभा, कांशीराम साहू कोटा विधानसभा, अर्चना पोर्ते मरवाही विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में जिले की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे।