June 19, 2020
राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर वृद्धआश्रम में फल, सैनिटाइजर व मास्क का वितरण किया गया
बिलासपुर.राहुल गांधी के जन्मदिन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद के निर्देशानुसार इम्तियाज हैदर प्रदेश अध्यक्ष के आदेश अनुसार बिलासपुर अल्पसंख्यक शहर अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग द्वारा मानवता दिवस के रूप में बिलासपुर स्थित वृद्ध आश्रम में फल बिस्किट सैनिटाइजर मास्क आदि का वितरण किया गया. इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री के शहाबुद्दीन अंसारी, शेख निजामुद्दीन, सैयद जुबेर अली, महासचिव सोहेल अहमद, सरताज अली, शहर अध्यक्ष रमजान गौरी, बलराम केसरवानी, नीतीश शर्मा आदि ने करो ना जैसे वैश्विक बीमारी चलते मात्र पदाधिकारियों ने ही उपस्थित होकर जन्मदिन मनाया गया।