रुद्रातिरुद्र महायज्ञ 3 दिसंबर से, मेयर ने यज्ञ स्थल पहुंच कराई सफाई
0 त्रिवेणी परिसर व्यापार विहार के पास दैवी सम्पद मंडल के तत्वाधान में होगा महायज्ञ का आयोजन
बिलासपुर। दैवी सम्पद मंडल के तत्वाधान में सनातन धर्म की रक्षा एवं विश्व कल्याणार्थ, कोरोना वायरस से संक्रमित वैश्विक महामारी के निवारण हेतु स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज द्वारा संकल्पित रुद्रातिरुद्र महायज्ञ त्रिवेणी परिसर व्यापार विहार के पास 3 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक कराया जाएगा। इसकी तैयारियों का जायजा लेते हुए महापौर रामशरण यादव यज्ञ स्थल में सफाई कराने के लिए इस दौरान सभापति शेखनजीरूद्दीन भी उपस्थित थे। महापौर यादव ने निगम के एक्सीवेटर से यज्ञ स्थल पर मिट्टी पटवाने का काम शुरू करवाते हुए बताया कि देश-प्रदेश और आसपास के वातावरण में सुख शांति के लिए रुद्रातिरुद्र महायज्ञ होगा। स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज द्वारा यज्ञ किया जाएगा। जिसके लिए 200 यज्ञ कुंड बनाए जा रहे है। यह महायज्ञ में कोरोना महामारी की समाप्ति के लिए स्वामी जी द्वारा पाठ और हवन किया जाएगा।
यह महायज्ञ 3 दिसम्बर से 11 दिसम्बर तक आयोजित की गई हैं। बताया जा रहा है कि यज्ञ स्थल को बनने में डेढ़ माह का समय लग जायेगा । 24 अक्टूबर को यहां यज्ञ की भूमिपूजन होगी। और 3 दिसंबर से यज्ञ की आरंभ होगी। इस बीच सफाई व्यवस्था का पूरा काम नगर निगम के द्वारा किया जाएगा। यहां यज्ञ के लिए 400 वर्गफीट का चबूतरा बनाया जाएगा। व्यापार विहार के अलावा शहर में कोई दूसरा बड़ा समतल मैदान नहीं है, इसलिए यज्ञ के लिए इसे चिन्हांकित कर लिया गया है। मालूम हो कि व्यापार विहार में पूरे शहर का कचरा फेंका जाता था, व्यापारी कचरा फेंकने का पुरजोर विरोध भी करते रहे। आज की स्थिति में यहां कचरा नहीं डंप किया जा रहा है, जो कचरा डंप किया गया था उसे भी हटा लिया गया है। आगामी समय में व्यापारी विहार परिक्षेत्र में प्रदूषण न फैले इसके लिए भी तैयारी की जा रही है। बहरहाल साफ-सफाई कर इस स्थान में यज्ञ किया गया तो पवित्र हो जाएगा। इसके लिए सबसे पहले यहां मिट्टी की पटाई करवाई जा रही है ताकि बचा हुआ कचरा जमीन में नस्ट जायेगा। यह तैयारी की शुरू कर दी गई है।