लाखासार से कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांगी आत्महत्या करने की इजाजत

बिलासपुर.  बुधवार को तखतपुर क्षेत्र के लाखासार गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने उनका धान नहीं खरीदे  जाने की शिकायत करते हुए संबंधित धान खरीदी केंद्र के डीएमओ को निलंबित करने की मांग की। लाखासार गांव से पहुंचे किसानों के समूह ने बिलासपुर के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि धान खरीदी के लिए तय तिथि की शुरुआत के दिनों में ,क्षेत्र के रसूखदारों को टोकन दिया गया ।जबकि उन्हें लगातार टरकाया जाता रहा। जब धान खरीदी को के मात्र अंतिम 25 दिन बचे थे। तब उन्हें टोकन दिया गया। लेकिन इसके बावजूद उनका धान नहीं खरीदा गया। कभी बारदाना  तो कभी कोई और बहाना बताकर उनका ध्यान तौलने और खरीदने से मना किया जाता रहा। इससे उन किसानों का हजारों बोरा धान धान खरीदी की अंतिम तारीख बीतने तक भी नहीं खरीदा गया। जिससे उन्हें जमकर नुकसान हुआ। इन किसानों ने जिला कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन में उनसे मांग की है कि वे उनका (किसानों का )अनबिका रह गया हजारों बोरा धान खरीदने का निर्देश दें। वही डीएमओ को निलंबित करें। और ऐसा नहीं करने पर मुख्यमंत्री लाखासार के उन सैकडों पीड़ित किसानों को आत्महत्या करने की अनुमति  प्रदान करें। क्योंकि धान नहीं बिकने की स्थिति में उनके परिवार के सामने भूखों मरने के सिवा और कोई चारा नहीं बचा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!