वरिष्ठ मंत्री रविन्द्र चौबे की पत्रकारों से चर्चा

रायपुर. प्रचार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का बयान आपके माध्यम से देखने को मिल रहा है। दुर्भाग्य यह है कि जो व्यक्ति 15 साल मुख्यमंत्री के पद पर आसीन रहे। जिस प्रकार ये चुनाव कांग्रेस के प्रचार देखकर डॉ. रमन सिंह बौखलाये गये है। राजनीति में आरोप प्रत्यारोप हो सकते। लेकिन आरोप लगा के सीधा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, छत्तीसगढ़ की अस्मिता और संस्कृति के पहचान को चोट पहुंचाने का कार्य डॉ. रमन सिंह द्वारा किया जा रहा है। उसको छत्तीसगढ़ की जनता कभी माफ नही करेगी। हमारे संस्कृति में गेड़ी एक परंपरा है। छत्तीसगढ़ हर व्यक्ति गेड़ी से जुड़े हुये है। गौरा गौरी, सोटा ये छत्तीसगढ़ की संस्कृति है। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति के मजाक उड़ाये जाने घोर निंदनीय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली, तीजा, में छुटट्ी दिया। संस्कृति के रक्षा के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्य किये। तो डॉ. रमन सिंह को तकलीफ क्यो हो रहा है। छत्तीसगढ़ की धरती और यहां की जनता 15 डॉं. रमन सिंह को मौका दिये थे। यहा की जनता जानती है कि सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले व्यक्ति है तो वो डॉ. रमन सिंह है। मै आपके माध्यम से कहना चाहता हूॅ कि किसान को 300 रूपये बोनस देने का वादा डॉ. रमन सिंह ने किया था। ये झूठ डॉ. रमन सिंह ने बोला है। 2100 रूपये धान के समर्थन मूल्य देंगे बोल डॉ. रमन सिंह ये भी सबसे बड़ा झूठ था। जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस अध्यक्ष थे तब कहे थे किसान को धान का सर्मथन मूल्य 2500 रूपये देंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल ने सबसे पहले किसानों के कर्जमाफ के नोटशिट में हस्ताक्षर किये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान के लगभग 11000 हजार करोड़ के कर्जा माफ किये। और किसान के धान को 2500 रूपये प्रति क्विंटल खरीदने का वादा को पूरा किया। अब आप लोगो को फैसला करना है लबरा कौन झूठा कौन। तीन बार डॉ. रमन सिंह शासन करने के बाद भी किसान लोगो को ठगा। और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शासन आते ही ये वादा को पूरा किया। भाजपा नगरीय निकाय चुनाव के घोषणा पत्र निकाले थे फिर संकल्प पत्र निकाले थे। फिर शपथ पत्र निकाले थे। सब झूठा वादा किये थे। और कांग्रेस सरकार ने कहा था कि जो उद्योगपति उद्योग के जमीन उपयोग नही करेगा वह किसानों को वापस किया जायेगा। किसान राज्य मे 80 प्रतिशत धान के उत्पादन करते है। तेंदूपत्ता 2500 रूपये से बढ़ाकर 4000 प्रति मानक बोरा किया। इसको विकास कहते है। और डॉ. रमन सिंह के शासनकाल मे ंपीडब्लू की सड़क बने है, फलाईओवर बने है स्काइ वॉक बने है ऐसे एक भी चीज नही है जो जांच के दायरे में ना हो। भाजपा शासनकाल में करोड़ो के भ्रष्टाचार हुये है। सबसे बड़े भ्रष्टाचार डीकेएस अस्पताल में हुआ है। नया रायपुर में जमीन आबंटन हुआ है उसमे भ्रष्टाचार हुआ है। प्रदेश में खनिज आबंटन हुआ है। उसमे भ्रष्टाचार हुआ है। जब उद्योगपतियों के बीच जमीन बटवारा हुआ था उसमे भी भ्रष्टाचार हुआ था। यहा जमीन बटवारा मे भ्रष्टाचार, और जमीन लुटाये में भ्रष्टाचार, 15 साल में भ्रष्टाचार भाजपा के शासनकाल में हुआ है। कांग्रेस सरकार को बने 1 साल हुआ है कांग्रेस सरकार में व्यापारियों, किसानो, नौजवानों सभी खुश है। विकास लगातार हो रहा है। और रमन सिंह के 15 साल में बस घोषणा हुआ और काम नही हुआ। डॉ. रमन सिंह द्वारा कई पार्क बनाये के घोषणा किये थे एक भी पार्क नही बन पाया। मुख्यमंत्री ने भूपेश बघेल से व्यापारी लोग मिले और पार्क बनाने के बात को तुरंत स्वीकार कर पार्क बनाने के लिए जमीन देख कर पार्क बनाने की घोषणा की है। आने वाले समय में यहां पार्क की स्थापना हो जायेगा। छत्तीसगढ़ में सिंचाई के लिए 5 बड़े योजना लागू किया गया है। अभी जो िंसंचाई क्षमता है उसे दुगुना करने का काम किया जा रहा है। हाटीकल्चर और एग्रीकल्चर के लिए महात्मा गांधी विश्वविधालय उद्यानिकी के क्षैत्र में खोला जायेगा। विकास इसे कहा जाता है डॉ. रमन सिंह को विकास नही दिखता तो मेरा सलाह है कि डॉ. रमन िंसंह को चश्मा बदल लेना चाहिए। ताकि वे विकास को देख सके। अभी छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव चल रहा है। जब हम विपक्ष मे थे तब नगरीय निकाय चुनाव हुआ था तब 63 प्रतिशत नगरीय निकाय में कांग्रेस के कब्जा हुआ था। विधानसभा के चुनाव में तीन चौथाई सीट जनता ने कांग्रेस को दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो विकास के कार्य हो रहा है। छोटे प्लाट की  रजिस्ट्री, गरीबो को आवास, स्वास्थ्य, हर लोगो के लिए राशन कार्ड, हर गरीब के घर में नल से जल येजना दिया गया। अभी नगरीय निकाय चुनाव चल रहा है। जनता के फीडबैक से पता चल रहा है कि 75 से 80 प्रतिशत नगरीय निकाय में कांग्रेस के प्रत्याशी जीतेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में यहां के जनता कांग्रेस को आर्शीवाद देगी।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी की पत्रकारों से चर्चा : कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा शब्दावली का प्रयोग किया जा रहा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए, उसकी मै कड़ी निंदा करता हूॅ। राजनांदगांव में एक कार्यक्रम में रमन सिंह की उपस्थिति में भाजपा के पूर्व महापौर और पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने भी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। भाजपा यह स्पष्ट समझ गयी है कि विधानसभा के चुनाव में जो स्थिति हुयी थी, उससे भी खराब स्थिति नगरीय निकाय चुनाव में होने जा रही है। भाजपा की बौखलाहट और भाजपा की घबराहट संतुलन खो जाने के कारण ऐसे शब्दो का प्रयोग किया जा रहा है। कांग्रेस इसकी कड़ी निंदा करती है। चुनाव मे लोग अपना पार्षद चुनने जा रहे है। और उस समय किसी के बारे में शब्दावली का प्रयोग करना राज्य के मुख्यमंत्री के बारे में ऐसे शब्दावली का प्रयोग करना राजनैतिक स्वीकार्य नही है। सुपा बोले तो बोले चलनी बोले जिसमे 72 छेद। जिस रमन सिंह 10 लीटर दूध देने वाली जर्सी गाय नही दी। जिस रमन सिंह धान का मूल्य 2100 रूपये नही दिया। जिस रमन सिंह ने नगरीय निकाय के हक को छीना। जिसे नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने पुनस्थापित किया है, चाहे सीआर बात हो, चेक जारी करने की बात हो। छत्तीसगढ़ के लाडले, स्वाभिमान के प्रतीक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप लगाते है। कांग्रेस पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!