विधानसभा जाने के पहले राजीव भवन पहुंचे कांग्रेस के दोनों राज्यसभा उम्मीदवार


रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के.टी.एस. तुलसी नामांकन दाखिल करने से पहले प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचकर शहीदों को नमन किया। राज्यसभा की दूसरी कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी नेताम भी कुछ देर बाद महिला नेताओं के साथ राजीव भवन पहुंची। राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र छाबड़ा, प्रदेश कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, पार्टी पदाधिकारियों, मंत्रीगणो, विधायको, अनके अधिवक्ता साथियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री कवासी लखमा, मंत्री गुरू रूद्रकुमार, मंत्री प्रेमसाय सिंह, विधायक रामपुकार सिंह, विधायक अमितेष शुक्ल, विधायक अरूण वोरा, विधायक डॉ. विनय जायसवाल, विधायक अंबिका सिंहदेव, विधायक बृहस्पति सिंह, विधायक चक्रधर प्रसाद सिदार, विधायक प्रकाश नायक, विधायक उत्तरी जांगड़े, विधायक पुरषोत्तम कंवर, विधायक डॉ. रश्मि सिंह, विधायक शैलेश पांडेय, विधायक द्वारिकाधीश यादव, विधायक विनोद चंद्राकर, विधायक शकुंतला साहू, विधायक अनिता शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक संगीता सिन्हा, विधायक कुंवर सिंह निषाद, विधायक देवेन्द्र यादव, विधायक ममता चंद्राकर, विधायक भुनेश्वर सिंह बघेल, विधायक छन्नी साहू, विधायक इंदरशाह मंडावी, विधायक अनूप नाग उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!