April 23, 2020
विश्व पुस्तक दिवस : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने कहा – लॉकडाउन पर समय का सदुपयोग दो किताबें पढ़कर करें
रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज विश्व पुस्तक दिवस पर ट्वीट के लॉकडाउन के समय का सदुपयोग दो किताबें पढ़कर करने को कहा है । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी किया रिट्वीट और कांग्रेसजनों से दोनों पुस्तकों को पढ़ने का किया आग्रह। प्रदेश कांग्रेस के ट्वीट को संचार विभाग से भी मिल रहा है अच्छा समर्थन। हम इन 2 किताबों को पढ़ने का संकल्प लें। साथ ही हम अपनी इच्छानुसार कुछ प्रतियां खरीदकर अन्य लोगों को उपहार स्वरूप दें।
1. पहली किताब देश को आगे ले जाने को बताती है।
2. दूसरी किताब देश को बांटने वालों को बेनकाब करती है।
जरूर पढ़ें…ताकि कायरों का पर्दाफाश हो https://t.co/eO31TB3x6i
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के इस ट्वीट को अन्य ट्वीट पर सक्रिय लोगों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और कांग्रेस संचार विभाग से भी अच्छा समर्थन मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी और कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य आर.पी. सिंह और नितिन भंसाली के साथ साथ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर और सुरेंद्र वर्मा ने भी इसे रिट्वीट किया है।