विष्णुदेव साय को तीसरी बार अध्यक्ष बनाना भाजपा की मजबूरी : कांग्रेस
बिलासपुर. दो साल के बाद अन्ततः भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में गुटबाजी के तहत अपना अध्यक्ष ढूढंने में सफल रही, तीसरी बार रायगढ़ के पूर्व सांसद पूर्व केंन्द्रीय मंत्री विष्णु देव साय को बनाया गया। अध्यक्ष नियुक्ति के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभयनारायण राय ने कहा कि, विष्णुदेव साय की नियुक्ति बताती है कि भाजपा कितनी मजबूर पार्टी हो चुकि है जिस तरह शादी ब्याह के घरों में पुस्तैनी पीतल के बर्तेनों को धो-मांज कर कांसे की तरह चमका कर उपहार दीया जाता है, वैसे ही विष्णुदेव साय को धो-मांज कर पीतल से कांसा बनाने का काम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय ईकाई ने किया है। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भी आदिवासी समाज से ही थे. भारतीय जनता पार्टी को यह जवाब देना चाहिए कि की फेरबदल क्यों किया गया. एक साल पहले जो नेता रायगढ़ से सांसद के उम्मीदवार होने लायक नहीं थे. वह आज पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति कर दिया गया। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में कई गुटों में बटी हुई है, राजनांदगांव में रमन गुट, दुर्ग भिलाई में सरोज एवं प्रेमप्रकाश गुट रायपुर में बृजमोहन एवं मूणत गुट बस्तर में केदार एवं विक्रम गुट सरगुजा में रामविचार एवं रेणुका सिंग गुट बिलासपुर में अमर एवं धरम गुट बने हुए है।