शादी में शामिल होने गए निगमकर्मी के सूने मकान में चोरी
बिलासपुर. अपने साले-साली की शादी में शामिल होने तिफरा पुलिस कॉलोनी गए नगर निगम के कर्मचारी की सूने मकान में चोरी हो गई। चोर ने दरवाजा का सिटकनी तोड़कर नगदी सहित जेवर चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला दीनदयाल कॉलोनी निवासी गिरीराज यादव नगर निगम विकास भवन में लिपिक के पद पर पदस्थ है। बीते 15 जून को उसकी साले राजा यादव व साली मनीषा यादव की शादी थी। पीड़ित ने मकान में ताला लगाकर अपने परिवार सहित तिफरा के पुलिस कॉलोनी चला गया। पीड़ित ने 22 जून की शाम करीब 5 बजे वहां से वापस परिवार सहित घर पहुंचे। तब मकान के मुख्य दरवाजा का सिटकनी उखड़ा हुआ था। जिससे उनको चोरी होने की शंका हुई। पीड़ित की पित्नी ने कमरे के अंदर जाकर देखी तो बेडरूम का सामान चारों तरफ बिखरा हुआ था। आलमारी खुली मिल। आलमारी से प्लास्टिक के डिब्बा में रखे सोने का बाली 4 ग्राम, लाकेट 2 ग्राम , चांदी का करधन 12 ग्राम चोरी हो गई थी। पीड़ित ने आसपास पतासाजी की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। सरकंडा पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची। पुलिसकर्मियों ने मकान के चारों तरफ की जांच की, लेकिन चोर का सुराग नहीं मिला। जेवरों की कीमत करीब 2० हजार रुपए बताई जा रही है।