शान से लहराया तिरंगा, मंडल रेल प्रबंधक ने किया ध्वजारोहण

बिलासपुर. पूरे राष्ट्र के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक परिसर मे 73 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक श्री आर.राजगोपाल द्वारा मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री आर.के.शुक्ला की अगुवाई में राष्ट्रगान की सुमधुर धुन के साथ तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सौरभ बंदोपाध्याय मंडल सेक्रो की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा राजगोपाल, उपाध्यक्षा श्रीमती बनश्री बदोपाध्याय सहित सेक्रो की अनेक पदाधिकारियों के अलावा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी-गण उपस्थित हुए।  
        सर्वप्रथम श्री राजगोपाल ने उपस्थित जनसमूह को 73वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात् उन्होने महाप्रबंधक महोदय के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। इसके उपरान्त अपने संबोधन में बिलासपुर मंडल में किये गये कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे में उन्होंने बताया। उन्होंने कहा कि अत्यंत हर्ष का विषय है कि बिलासपुर स्टेशन में स्वच्छ वातावरण तथा यात्रियों की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु ISO 14001:2015 Environment Management System का अंतर्राष्ट्रीय प्रमाण-पत्र मिला है। साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों को एनजीटी द्वारा सराहा गया है।  
         बिलासपुर मंडल विकास की दिशा में नित नये कीर्तिमान स्थापित करने में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2019-20 के प्रथम चार माह में 46.40 मिलियन टन आरम्भिक लदान कर हम अपने लक्ष्य की ओर तेजी से बढ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में मंडल द्वारा 145.06 मीलियन टन लदान किया गया था। लदान के क्षेत्र में बिलासुपर मंडल का योगदान पूरे भारतीय रेलवे में लगभग 16 फीसदी तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में लगभग 90 फीसदी का रहा था। इस वर्ष गाडियों की समयबद्धता भी बढाई गई। जल संरक्षण के लिये इस वर्ष मंडल के विभिन्न स्टेशनों के आसपास की रेलभूमि में 08 तालाबों का निर्माण किया गया है। 
        उन्होंने कहा कि जैसे इंद्रधनुष में सात रंग होता है और मिल जाने से उसका रंग सफेद हो जाता है वैसा ही हमारा देश है। रंग, रूप, वेश, भाषा में अलग है लेकिन हमारा मन एक है। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। बच्चे देश के भविष्य हैं इसलिए हम सबको बच्चों का परवरिश बेहतर तरीके से करना चाहिए।     
       अंत में उन्होने यूनियन एवं संघों के पदाधिकारियों को उनके बहुमूल्य सुझावों एवं सहयोग के लिये तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को उनके सक्रियता एवं सहभागिता के लिये धन्यवाद दिया। साथ ही रेल परिवार के सभी सदस्यों को देश की समृद्धि और प्रगति में साधक बनने तथा अपने नित नये कार्यों से रेल एवं देश का नाम रोशन करने हेतु संकल्पित किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!