शारदीय नवरात्रि: रतनपुर में 21 हजार मनोकामना के दीप प्रज्ज्वलित होंगे

0 रतनपुर मंदिर ट्रस्ट ऑनलाइन दर्शन की व्यस्वस्था

बिलासपुर। शहर के शक्तिपीठों व मंदिरों में शारदीय नवरात्र का पर्व शनिवार 17 अक्टूबर से मनाया जाएगा। रतनपुर स्थित मां महामाया देवी मंदिर में 21 हजार मनोकामना के दीप प्रज्ज्वलित होंगे। इसके लिए मंदिर समिति ने व्यवस्था भी कर दी है, मनोकामना दीप की निगरानी 150 सेवक करेंगे। सुबह 11 बजकर 21 मिनट से धूप परिक्रमा के बाद घट स्थापना, देवी षोडशोपचार पूजन व मनोकामना ज्योति कलश का प्रज्ज्वलन होगा। इसके साथ ही दुर्गा सप्तसती, श्रीमद भागवतादि पाठ, शतचंढी पाठ प्रारंभ होगा। मंदिर में नवरात्रि पर्व के दौरान हर रोज पूजा प्रभात आरती 6 बजे, मध्याहन भोग आरती दोपहर 12 बजे, देवी श्रोत चालीसा पाठ शाम 7 बजे व महाआरती रात 8 बजे होगा। रविवार 25 अक्टूबर सुबह साढ़े 6 बजे राजसी श्रृंगार व महानवमी पूजन होगा। इसके बाद साढ़े 10 बजे राजसी भोग नैवेद्य कन्या ब्रम्हभोज होगा। मैनेजिंग ट्रस्टी ने बताया कि मां महामाया मंदिर में 21 हजार तेल और घी के मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित होगे। इसकी व्यवस्था 10 कमरों में की गई है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते नवरात्र में भक्तो को माँ के दर्शन नही होंगे। माँ के भक्तों के लिए ऑनलाईन दर्शन की व्यवस्था मंदिर ट्रस्ट के द्वारा की जा रही है। मां के भक्त फेसबुक व यूट्यूब के माध्यम से मां के दर्शन लाभ ले सकेंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!