शासकीय राशि का गबन का आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

बलरामपुर/धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी. जिले के ग्राम पंचायत बलंगी के शौचालय निर्माण कार्य एवं अन्य  निर्माण कार्य हेतु आवंटित शासकीय राशि लगभग 6356650/ रुपए की हेराफेरी करने पाए जाने पर जिला पंचायत बलरामपुर के आदेशानुसार जनपद पंचायत सीईओ वाड्रफनगर के द्वारा आरोपीगढ़ सचिव सीमा जयसवाल एवं सरपंच मीना पंडों के विरुद्ध चोकी बलंगी थाना रघुनाथनगर में अपराध पंजीबद्ध कराया गया जिसके पश्चात मामले के आरोपीगढ़ अपने सकुनत से फरार हो गए थे मामले की निकाल हेतु  पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री रतनलाल डांगी  के द्वारा जल्द निराकरण एवं आरोपियों को पकड़ने निर्देश दिया गया था। जिसपर  पुलिस अधीक्षक  बलरामपुर रामानुजगंज  रामकृष्ण साहू  के आदेशानुसार  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  प्रशांत कतलम  के   मार्गदर्शन में उक्त प्रकरण के आरोपी सीमा जायसवाल एवं पवन जायसवाल को जरिए मुखबिर सूचना के आधार पर बागमुगलिया लहारपुर कॉलोनी थाना बागसेवनिया भोपाल मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर चौकी लाया गया जिन्हें  माननीय न्यायालय वाड्रफनगर में पेश किया गया प्रकरण में  पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक बलरामपुर कार्यालय के उद्घोषणा  से प्रकरण में ₹5000 की ईनाम राशि देने की घोषणा किया गया है।  उक्त प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी में निम्न अधिकारी/ कर्मचारी का अहम भूमिका रही  अमित गुप्ता उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र मिर्री, आरक्षक पदमन मानिकपुरी, अभिषेक पटेल, श्रवण मरावी, मूलधर पैंकरा, गीता तिर्की शामिल रहे। उक्त प्रकरण में सम्मिलित सभी को पुलिस महानिरीक्षक  रतनलाल डांगी एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज  रामकृष्ण साहू  ने बधाई दी है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!