July 22, 2020
शैलेष नितिन त्रिवेदी ने पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष का कार्यभार किया ग्रहण
रायपुर. पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बुधवार को शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के निवास जाकर चार्ज लिया. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन एवं प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल उपस्थित थे. लॉकडाउन समाप्त होने के बाद सभी नियमों और अपेक्षाओं के अनुरूप पाठ्यपुस्तक निगम कार्यालय में सादगीपूर्ण तरीके से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा.