श्याम सुंदर ने मंडल अपर मंड़ल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया

बिलासपुर. श्याम सुंदर ने वर्तमान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सौरभ बंदोपाध्याय के स्थान पर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। श्री बंदोपाध्याय का स्थानान्तरण पश्चिम रेलवे में हुआ है। श्री श्याम सुंदर भारतीय रेलवे संकेत एवं दूरसंचार अभियंता सेवा (IRSSE) के 1992 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे रेल विकास निगम लिमिटेड में ग्रुप जनरल मैनेजर (संकेत एवं दूरसंचार) के पद पर कार्यरत थे। श्री श्याम सुन्दर मध्य रेलवे के भुसावल मंडल, पुणे मंडल, मुंबई मंडल, जबलपुर मंडल तथा नागपुर मंडल में कंस्ट्रक्शन तथा ओपन लाइन में संकेत एवं दूरसंचार विभाग के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड में अपने कार्यकाल के पूर्व इन्होंने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय में संकेत एवं दूरसंचार विभाग में उप-मुख्य संकेत एवं दूरसंचार अभियंता के तौर पर भी कार्य किया है।