श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


बिलासपुर. भारत सरकार द्वारा लागू किए गए श्रम कानूनों के अनेक श्रमिक विरोधी प्रावधानों को भारतीय मजदूर संघ के विरोध के बावजूद श्रमसंगठनो को विश्वास में लिए बिना श्रमिक अधिकारों, श्रम संगठनों के लोकतांत्रिक अधिकारों, फिक्स टर्म एम्पलाईमेंट की नीतियों तथा श्रम कानूनों के सरलीकरण के नाम पर श्रमिक हितैषी कानूनों को समाप्त करने के खिलाफ भारतीय मजदूर संघ द्वारा अनेक प्रकार की वार्ता और चेतावनी का कोई प्रभाव नहीं होने पर आज भारतीय मजदूर संघ के सभी इकाइयों की ओर से राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाया गया। और इस परिप्रेक्ष्य में जिला बिलासपुर में भी प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर के माध्यम से मांग पत्र सौंपा गया।आज के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कश्यप जी उपस्थित रहे और इसके अतिरिक्त भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री सुरेश तिवारी,एस ई सी एल संचालन समिति के सदस्य महेन्द्र सिंह, रेलवे जोनल महामंत्री संतोष पटेल, भारतीय मजदूर संघ बिलासपुर के जिलाध्यक्ष शंखध्वनि सिंह बनाफर, जिला मंत्री पृथ्वी सहगल, कमलेश सिंह, सर्वेश तिवारी, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय सहित सभी अनुशंगी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!