श्री गुरु सिंघ सभा द्वारा बिलासपुर स्टेशन पर प्रवासी श्रमिकों के लिए की जा रही भोजन एवं जल की व्यवस्था
बिलासपुर. गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बिलासपुर के प्रमुख सेवादार त्रिलोचन सिंह अरोरा के नेतृत्व एवं बिलासपुर कलेक्टर डॉ संजय अलंग के मार्गदर्शन में बिलासपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के जरिए बिलासपुर आने वाले तथा बिलासपुर से गुजरने वाले प्रवासी श्रमिकों को लगातार भोजन एवं जल सेवा प्रदान की जा रही है। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यह सेवा 30 मई तक जारी रहेगी। इसी तारतम्य में आज 23 मई को लगभग 1100 पैकेट भोजन एवं बोतलबंद पानी ट्रेनों के प्रवासी मजदूरों को प्रदान किया गया। वहीं गुरूद्वारे में सरदार आतमजीत सिंह ने कारोना महामारी से बचाव एवं विश्व कल्याण के लिए अरदास की। इस कार्यक्रम में डॉ आर. के. सिंह, निशा सिंह, डॉक्टर हर्षिका सिंह, विश्वास सिंह,प्रिया सिंह धोनी शरण (ए. सी. सी. सीमेंट), प्रिंस भाटिया, अमरजीत सिंह टुटेजा, राजेश सलूजा, सुरेन्द्र सिंह होरा, अवनीत सिंह होरा, प्रीतम इच्चपुरणी, बलबीर सिंह चावला, किरणपाल चावला, मंजीत सिंह जसमीत सिंह टुटेजा, भूपेंद्र गांधी, चन्द्र प्रकाश छाबड़ातथा श्री नितिन छाबड़ा का योगदान रहा। इस कार्य के मुख्य संचालक मंजीत सिंह अरोरा* के साथ ही सर्वश्री बंटी छाबड़ा, असीतपाल जुनेजा, जसपाल सेठी, दौलत खत्री, प्रीतपाल सिंह गंभीर, दर्शन छाबड़ा, सुरेन्द्र गुंबर, पवन अजमानी, जसपाल होरा एवं श्री इंदरजीत सिंह सलूजा, विशेष रूप से सेवा में सक्रिय रहे। प्रबंधक कमेटी से तबिंदरपाल सिंह अरोरा, अमोलक सिंह टुटेजा, गुरदेव गांधी, मंगत चावला, अजित सिंह टुटेजा, परमजीत सिंह सलूजा, नरेंद्र सलूजा, इंद्रजीत सिंह छाबड़ा का योगदान रहा। साथ ही गरमत ज्ञान सेवा सोसायटी, पंथ प्रचार समिति, श्री सुखमनी साहिब सर्किल, स्त्री सत्संग, पंजाबी युवा समिति, खालसा सेवा समिति, आॅल इंडिया सिख फेडरेशन, पंजाबी सेवा समिति, अकाल तख्त की फौज भी दिन रात सेवा में लगे हैं।