श्री गुरु सिंह सभा के सदस्यों ने प्रवासी मज़दूरों को बोतल बंद पानी भोजन की सेवा प्रदान की

बिलासपुर.गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा बिलासपुर के सेवादार सरदार. त्रिलोचन सिंह अरोरा के नेतृत्व में इस कोरोना वायरस कोविड-19 की विपदा में निरंतर बाहर से आ रहे मजदूरों की हर तरह से सेवा की जा रही है। बिलासपुर कलेक्टर डॉ संजय अलग एवं एस. पी.  प्रशांत अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यकारी अध्यक्ष मंजीत सिंह अरोरा की अगुवाई में आज पुनः 1100 पैकेट भोजन एवं बोतलबंद पानी ट्रेन से आ रहे मजदूरों को प्रदान किया गया।  साथ ही गुरूद्वारे में कोरॉना से बचाव एवं विश्व कल्याण के लिए सरदार अमोलक सिंह टुटेजा द्वारा अरदास की गई। इस सेवा में डॉ. आर. के. सिंह, शितेंद्रा शरण, प्रिंस भाटिया, सुरेन्द्र सिंह चावला, राजेश सलूजा, अवनीत सिंह होरा, अमरजीत सिंह टुटेजा, प्रीतम इच्चपुरणी, मंजीत सिंह टुटेजा, भूपेंद्र गांधी, नितिन छाबड़ा का योगदान रहा। साथ ही सर्वश्री‌ बंटी छाबड़ा, दौलत खत्री, प्रीतपाल सिंह गंभीर, असीतपाल जुनेजा, दर्शन छाबड़ा, पवन अजमानी, आतमजीत सिंह, कैप्टेन गंभीर, रघुबीर सिंह चावला, सुरेन्द्र अजमानी, सोनू कमलानी, सुनील केलवानी, संजय सलूजा, गुरचरण सिंह राजपाल, अमन होरा, गोल्डी सलूजा, गुरदीप सिंह नागरा, इंदरजीत सिंह छाबड़ा, लविश छाबड़ा,एवं कथुर   विशेष रूप से सक्रिय रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!