संगवारी परियोजना में वेबीनार का आयोजन, क्विज कॉम्पिटिशन भी रखा गया
बिलासपुर। सेंटर फॉर केटेलाइजिंग चेंज संस्था द्वारा, राष्ट्रीय किशोर कार्यक्रम के तहत किशोर-किशोरियों के लिए 23 अक्टूबर को एक वेबीनार का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम से संबंधित और स्वास्थ्य संबंधी अन्य सभी प्रकार की जानकारियां दी गई। इस वेबीनार में लगभग 20 से 25 किशोर किशोरी जो कि बिल्हा, कोटा और गौरेला ब्लॉक के लोग शामिल हुए। उन्हें जानकारी देने के पश्चात क्विज कॉम्पिटिशन भी रखा गया। जिसमें कार्यक्रम से संबंधित प्रश्नोत्तरी की गई। जिसमें किशोर – किशोरियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कॉम्पिटिशन में प्रथम स्थान तौसिन निशा (गौरेला), द्वितीय स्थान ऋतु साहू (बिल्हा), तृतीय स्थान रिया यादव (कोटा) प्राप्त किया। किशोर-किशोरियों के साथ बिल्हा, कोटा और गौरेला के क्षेत्रीय समन्वयक शामिल थे। यह वेबीनार जिला समन्वयक अजीत कुमार साहू के द्वारा संचालित किया गया। जिसमें क्विज कॉन्पिटिशन में क्षेत्रीय समन्वयक राहुल तिवारी द्वारा प्रश्न पूछे गए और प्रोग्राम ऑफिसर मनीष रंजन के द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। इस वेबीनार सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के स्टेट हेड दिलीप सरवटे भी शामिल थे।