संसदीय सचिव बनने के बाद पहली बार बिलासपुर आगमन पर तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह का हुआ जोरदार स्वागत


बिलासपुर.तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह के संसदीय सचिव बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर जिला कांग्रेस ग्रामीण और जिला कांग्रेस शहर ने संयुक्त रूप से कांग्रेस भवन ” सम्मान समारोह ” का आयोजन किया।जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस के पार्षदगण, प्रदेश, ज़िला,शहर, ब्लाक के पदाधिकारियों, सेवादल, युवा कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आई टी सेल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के सदस्यों के साथ साथ तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। कांग्रेस भवन पहुचने पर आतिशबाज़ी के साथ स्वागत का जबरदस्त समा बंधा। सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए  श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने उन्हे संसदीय सचिव बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत के प्रति आभार जताया। और कहा कि मुझे महिला, बाल विकास और समाज कल्याण  मंत्रालय के साथ सम्बद्ध किया गया है। इस विभाग में गरीब, महिलाओ और बच्चों के लिए बहुत सारी योजनांए हैं। मेरा प्रयास रहेगा कि सरकार की योजनाओं का सही क्रियान्वन हो और सही लोगों  को उसका लाभ मिले। सम्मान समारोह में शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, महापौर रामशरण यादव, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष सीमा पांडेय ने भी अपना विचार रखा। मंचस्थ  प्रदेश सचिव आशीष सिंह, पूर्व विधायक देव चरण मधुकर, पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेई, पूर्व शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, प्रदेश सचिव रविन्द्र सिंह, शंकर सिंह परिहार  अनिता लव्हात्रे आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने किया जबकि और आभार प्रदर्शन निगम के सभापति शेख नजीरुद्दीन किया। सम्मान समारोह में  देवेंद्र सिंह, धर्मेश शर्मा, सुनील शुक्ला, ऋषि पांडेय, अशोक शुक्ला, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, अजय यादव, शैलेन्द्र जायसवाल, सुभाष ठाकुर, द्विगु राव, राजेश शुक्ला सीताराम जायसवाल, रमाशंकर बघेल, भरत कश्यप, स्वर्ण शुक्ला, मुन्ना श्रीवास, मुकीम अंसारी, अमित यादव, त्रिलोक श्रीवास, ब्रजेश साहू, तरु तिवारी, मोहित सिंह, कैलाश देवांगन, अकील रिजवी, चन्द्रप्रकाश देवांगन, जावेद भाई, अभिषेक सिंह, श्याम कश्यप, पार्षद राजेश शुक्ला, रमाशंकर बघेल, धर्मेश दुबे, अर्जुन सिंह, दिलीप कक्कड़, श्याम कश्यप, मनीष गदेवल, शिल्पी तिवारी, मंजू त्रिपाठी, अंजू सोनी, प्रतिमा सहारे, भरत जुर्यनी, अजय काले, सुशीला खजुरिया, नदरि यादव, रशीद बख्श, ब्रम्ह देव ठाकुर, संजय राजपूत, सीमा घृटेश, अनिल शुक्ला, दिलीप पाटिल, दिनेश सीरिया, आदित्य उपाध्याय, मुकेश तिवारी, सुरेश टण्डन, मनोज श्रीवास, उदय वासुदेव, गरीबा यादव, उमा दत्त धृतलहरे, खुशहाल वाधवानी, नीलेश मंडवार, रविन्द्र सिंह मधुकर, देव् कौशिक, तृप्ति चन्दा, अन्नपूर्णा ध्रुव आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!