समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आना ही समाजिक संगठन का उद्देश्य होना चाहिए : पं. मनोज कुमार शुक्ल


बिलासपुर. समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आना ही समाजिक संगठन का उद्देश्य होना चाहिए। कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ के समाज हित के कार्यो की प्रशंसा करते हुए अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं कान्यकुब्ज साथी पत्रिका के संपादक पं. मनोज कुमार शुक्ल ( कन्नौज वाले ) ने कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ एवं युवा प्रकोष्ठ द्वारा सम्मान समारोह में उपरोक्त बातें कही। प्रदेश संगठन सचिव पं. सुदेश दुबे साथी ने बताया कि कन्नौज से पधारे सुप्रसिद्ध समाज सेवी के सम्मान समारोह मे प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष पं. बी.के.पान्डेय, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं.सिद्धनाथ मिश्र, पं. गोपाल तिवारी, प्रदेश सचिव पं.अनूप पान्डेय, पं.बसँत बाजपेयी, पं.आदित्य त्रिपाठी, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पं.अमित तिवारी,पं.विजय तिवारी, पं.आदित्य मिश्र, डा.अजीत तिवारी, पं.संकल्प तिवारी, पं.सुरेंद्र तिवारी, पं.अमित मिश्र, पं.महर्षि बाजपेयी, पं.सतीश मिश्र, पं.अंकुर पान्डेय, पं.सिद्धांत दुबे,पं. आशीष पान्डेय, पं.अमित अवस्थी,पं. उमंग दुबे.आदि शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पं.अमित तिवारी एवं आभार प्रदर्शन पं. सिद्धनाथ मिश्र ने किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!