सांसद अरुण साव ने मल्हार व सोनलोहर्सी में गांधी जी के विचारों को ग्रामीणों तक पहुँचाया

बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांधी जयंती के 150वीं वर्षगांठ पर आयोजित गांधी संकल्प यात्रा के दूसरे दिन सांसद अरूण साव व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के मल्हार मंडल एवं सोनलोहर्सी मंडल के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पहुॅचकर गांधी जी के विचारों को ग्रामीणजनों तक पहुॅचाई। इस दौरान सांसद अरूण साव व मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुप्रसिद्ध मॉ डिंडेश्वरी मंदिर पहुॅच कर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली सुख शांति समृद्धि की कामना की। सांसद श्री साव ने यात्रा में भाजपानित केन्द्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों आदर्शो से प्रेरित होकर गांधी जी का जो सपना था उसी सपने को साकार करते हुए देश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर सभी वर्गो को इस योजना से जोड़कर उन्हें सीधा लाभ मिल सके इस दिशा में कार्य कर रही है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में गांव, गरीब, किसान, युवा सभी वर्ग के लोगों को लाभ प्राप्त हो रहा है। श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज देश विश्व में अपनी पहचान बना चुका है। विश्व के शक्तिशाली एवं विकसित देश भी आज मोदी जी के कार्यो एवं उनकी नीतियों से प्रभावित है तथा भारत विश्व में शक्तिशाली विकसित देश की श्रेणी में स्थापित हो चुका है। इसका सारा श्रेय देश की 125 करोड़ जनता को जाता है जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपानित एनडीए सरकार पर पुनः विश्वास व्यक्त करते हुए केन्द्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। श्री साव ने लोगों से आव्हान करते हुए कहा कि हम सबको गांधी जी के विचारों आदर्शो एवं उनके बताए हुए मार्गो को अपने जीवन में उतारते का संकल्प लेना चाहिए। गांधी संकल्प यात्रा मल्हार, सोनगांव, सोनसरी, जोंधरा, चिस्दा, लोहर्सी आदि ग्रामीण अंचल में यात्रा पहुॅची। संकल्प यात्रा के दौरान मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, रामनारायण भारद्वाज, सतीश द्विवेदी, सोनू तिवारी, महेन्द्र पटेल, हरनारायण तिवारी, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर, राकेश गुप्ता, मेलूराम कैवर्त, राजकुमार साहू, पूरन गुप्ता, युगल किशोर, रामनारायण वर्मा, द्वारिका टंडन, धर्मेन्द्र कौशले, दुर्गेश पाण्डेय, धर्मेन्द्र सिंह, मन्नू यादव, राजकुमार वर्मा, सतीश गुप्ता, बजरंग पटेल, श्यामसुंदर यादव, रामकुमार साहू, बाबूलाल पटेल, बिसाहू पैकरा, कुलदीप साहू, सुनहर चंदेल, संजय तिवारी, शेखर पैकरा, चंद्रिका भारद्वाज, नरेन्द्र साहू, संजीव वर्मा, विजय नायक, राजकुमार सेन, रामनिवास साहू, धनंजय साहू, अहिल्या साहू, हलधर साहू, सुनीता साहू, कविता साहू, झल्लर यादव, देहन साहू, बलदाऊ रजक, सुखपाल, मोहन कोसले सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।