सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति की बैठक संपन्न
बिलासपुर. हर वर्ष मां दुर्गा पूजा उत्सव नवरात्रि का पर्व लोग धूमधाम से मनाएंगे। शहर के गलि मोहल्लों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसी कड़ी में जूना बिलासपुर सावधर्मशाला के पास सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने मां दुर्गा पूजा उत्सव आयोजन को लेकर चर्चा की। समिति ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष मां दुर्गा की प्रतिमा पुत्रीशाला स्कूल परिसर में विराजमान होंगी। आगामी दिनों में जिला प्रशासन द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा, समिति उसका संपूर्ण से पालन करेगी। समस्त पदाधिकारियों को अभी से कार्यभार सौंप दिया गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में समिति के अध्यक्ष हेमंत सिंह परिहार, सचिन अग्रवाल, अमन सिंह ठाकुर, नितीन सिंह परिहार, तुलसी नामदेव, छोटा नामदेव आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। शहर के दुर्गा उत्सव समितियों में असमंजश की स्थिति बनी हुई है। कोरोनाकाल में समिति के पदाधिकारी शासन-प्रशासन के आदेशों का इंजतार कर रहे हैं।