November 23, 2019
सिकलसेल से पीड़ित बच्ची की गई आर्थिक मदद

बिलासपुर. लायंस क्लब बिलासपुर के मनजीत सिंह अरोरा एवं दीपांशु सलूजा, गुरविन्दर भाजिया, करनवीर अरोरा द्वारा सलेबर पालसी एवं सिकलसेल बीमारी से पीड़ित निर्धन परिवार की बच्चे 11वर्षीय सौम्या पाण्डेय को रू. 2500/- की आर्थिक मदद की गई। बीमारी के कारण बच्चे का खून भी नहीं बनता और विकास भी नहीं हो रहा है, उक्त बच्चे का इलाज वैल्लूर में चल रहा है, ईलाज हेतु ट्रेन के माध्यम से आज सौम्या पाण्डेय वैल्लूर के लिए रवाना होगी। सौम्या पाण्डेय को लायंस क्लब के द्वारा पूर्व में भी रू. 2100/- की आर्थिक मदद की जा चुकी है।