सिरगिट्टी वार्ड 10 में 1 करोड़ 97 लाख की लागत से बनेगा सड़क और नाली, महापौर ने किया भूमि पूजन


बिलासपुर. वार्ड क्रमांक 10 सिरगिट्टी मुक्तिधाम से लेकर बजरंग चौक आवास पारा तक ग्यारह सौ मीटर सड़क व नाली निर्माण का भूमि पूजन महापौर रामशरण यादव ने किया गया । सड़क व नाली निर्माण पी.डब्ल्यू.डी द्वारा किया जाना है । इसके लिए एक करोड़ 97 लाख रुपए नाबार्ड द्वारा स्वीकृति किया गया भूमि पूजन में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, बिल्हा छाया विधायक राजेंद्र शुक्ला, नगर निगम महापौर रामशरण यादव, नगर निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन व नगर निगम के एम.आई.सी सदस्य व वार्ड पार्षद पुष्पेंद्र साहू, एम.आई.सी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, पार्षद सूरज मरकाम, रवि साहू, साईं भास्कर, आनंद दोरस, भरत जुरयानी, वरिष्ठ कांग्रेसी पवन साहू, गणेश, रामगोपाल, पूर्व पार्षद नरेंद्र सोनवानी, रामकिशोर, आनंद प्रसाद, शैलेश सेंगर, संदीप विश्वकर्मा, दीपक मिश्रा, रवि डहरे, सोम पांडे, अरुण नथानी, रामु राव, शिवम अवस्थी, अभिषेक वर्मा, कालीचरण, अजय वर्मा आदि उपस्थित थे

वार्ड क्रमांक 43 में गौरा गौरी विसर्जन में शामिल हुए महापौर
वार्ड 43 में मां मनका देवी मंदिर विकास सेवा समिति के तत्वाधान में गोड़वाना महोत्सव मनाया गया। समिति द्वारा आज गौरी गौरा विसर्जन का कार्यक्रम रखा गया था इस कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव,  एमआईसी सदस्य अजय यादव,  परदेसी राज,  पार्षद साईं भास्कर,  राजेंद्र यादव (लाला) आनंद डोरस,  भरत जुरियानी, सम्मिलित हुए तथा सुश्री वहीदा खान,  पूर्णिमा साहू, सरिता धूरी, पूर्णिमा शर्मा,  सचिन पटेल,  गिरजा मरावी,  आरती ठाकुर, फरीदा बेगम,  विनोद यादव, श्याम कश्यप, तिलक नेताम, विनोद खत्री,  शिवचरण निषाद, विश्वनाथ धूरी, श्याम सुंदर प्रजापति,  रामनरेश तिवारी, हेतराम उईके,  बृजलाल गौड़ आदि उपस्थित रहे ।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!