स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव का दौरा कार्यक्रम

बिलासपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव का 8.30 बजे दिल्ली से रायपुर के लिये प्रस्थान कर 10.20 बजे रायपुर आगमन होगा। वे 10.30 बजे सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। तत्पश्चात प्रगतिशील ब्राम्हण समाज द्वारा आयोजित तीज कार्यक्रम में सम्मिलित हांेगे। श्री सिंह दोपहर 1 बजे मेडिकल काॅलेज सिम्स परिसर बिलासपुर में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। वे शाम 4 बजे आयुष्मान योजना एवं निजी चिकित्सकों के साथ सिम्स परिसर बिलासपुर में समीक्षा बैठक लेंगे। श्री सिंह शाम 5 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारियों के साथ सिम्स परिसर बिलासपुर में संभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। तत्पश्चात 6.30 बजे छत्तीसगढ़ औषधि संघ के कार्यक्रम हाॅटल शिवा इन रायपुर रोड बिलासपुर में सम्मिलित होंगे।