March 8, 2022
जिला नारायणपुर के 04 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक पद पर मिली विभागीय पदोन्नति
नारायणपुर. दिनांक- 03.03.2022 को पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, जगदलपुर द्वारा जिला नारायणपुर के 04 प्रधान आरक्षकों को सहायक उप निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति आदेश जारी किया गया, जिसके परिपालन में आज दिनांक- 08.03.2022 को पुलिस अधीक्षक, कार्यालय, नारायणपुर में सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर, ये.अक्षय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स, नीरज चन्द्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर एवं सुश्री उन्नति ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नारायणपुर द्वारा नंदलाल सोरी, भागवत मरकाम, श्रीमती सोनबती मंडावी, ईश्वरी दिवाकर को प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक के पद पर स्टार लगाकर विभागीय पदोन्नति दिया गया। पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में पुलिस विभाग एवं समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने प्रेरित किया गया।