1 अक्टूबर : आज का इतिहास

नई दिल्ली। जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) की घोषणा। आज ही के दिन भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई। इसके अलावा भी भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ आइये एक नज़र डालते हैं आज के इतिहास पर ….

1854 – भारत में डाक टिकट का प्रचलन आरंभ हुआ। 

1919- ब्रिटिश सरकार ने हन्टर समिति की स्थापना की। 

1919-मशहूर उर्दू शायर मजरूह सुल्तानपुरी का जन्म हुआ। 

1949- चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के शासन की शुरुआत हुई।

1949 – जनरल माओ-त्से-तुंग द्वारा चीन जनवादी गणराज्य (पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) की घोषणा।

1953- आंध्र प्रदेश अलग राज्य बना।

1960 – नाइजीरिया यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हुआ।

1967 – भारतीय पर्यटन विकास निगम की स्थापना हुई।

1978 – लड़कियों की शादी की उम्र को 14 से बढ़ाकर 18 और लड़कों का 18 से बढा कर 21 वर्ष किया गया।

1996 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन द्वारा पश्चिम एशिया शिखर सम्मेलन का उद्घाटन।

1998 – श्रीलंका में किलिनोच्ची एवं मानकुलम शहरों पर कब्जा के लिए सेना एवं लिट्टे उगवादियों के बीच हुए संघर्ष में 1300 लोगों की मृत्यु।

2000 – सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का समापन।

2002 – एशियाड खेलों में स्नूकर प्रतिस्पर्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

2003 – भारत ने नदियों को जोड़ने के सम्बन्ध में बांग्लादेश की आशंकाओं को दूर किया।

2005 – इंडोनेशिया के बाली में हुए बम विस्फोट में 40 लोगों की मृत्यु।

2006 – इजराइल ने लेबनान से अपनी सेना की आखिरी टुकड़ी को भी वापस बुलाया।

2007 – जापान ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबन्धों को अगले छह महीनों तक बढ़ाने की घोषणा की।

2008- आतंकवादियों ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बम विस्फोट किया।

2015- ग्वाटेमाला के संता काटरीना पिनुला में भारी बारिश और भूस्खलन से 280 लोगों की मौत।-एजेंसी 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!