युवक के खाते से 1 लाख 98 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर

 

साइबर रेंज थाने में शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। युवक के खाते से बिना प्रोसेस के अचानक 1 लाख 98 हजार रुपए ऑनलाइन अनजान खाते में ट्रांसफर हो गया। एकाउंट चेक करने के बाद ठगी होने के बारे में पता चला। पीडि़त ने साइबर रेंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोकनगर खमतराई निवासी राजाराम साहू अग्रसेन चौक नारायण प्लाजा स्थित आईडीएफसी मनीबॉक्स मनी कंपनी में लोन विभाग में कार्यरत है। 14 जनवरी को उनके दोस्त कामता प्रसाद कश्यप ने अपना लोन बंद करने के लिए 2 लाख रुपए नगद उनके इंडसइंड बैंक सरकंडा ब्रांच के सेविंग अकाउंट में जमा किए। उस समय राजाराम लंच पर थे। करीब 20 मिनट बाद जब उन्होंने राशि लोन खाते में ट्रांसफर करने के लिए अकाउंट चेक किया तो 1 लाख 98 हजार रुपए किसी अनजान व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के नाम पर ट्रांसफर हो चुके थे। पीडि़त राजाराम का कहना है कि उन्होंने कभी कोई के्रडिट कार्ड बनवाया नहीं है। इसके बावजूद 1,98,000 रुपए क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के जरिए निकल गए। साथ ही 2 हजार रुपए एक युवक के खाते में ट्रांसफर हुए। इस तरह कुल 2 लाख रुपए अनजान लोगों ने निकाल लिए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!