March 23, 2021
बिलासपुर में कोरोना का शतक पार 117 संक्रमित मिले, शहरी क्षेत्र से 108 पॉजिटिव मरीजों की पहचान
बिलासपुर. जिले में आज कोरोना की रफ्तार शतक पार कर चुकी है।आज जिले में 117 कोरोना संक्रमित मिले है।वही बिलासपुर शहरी क्षेत्र से 108 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।बिल्हा ब्लॉक से 5 लोग कोरोना की चपेट में आये है,मस्तूरी से 3 पॉजिटिव मिले है कोटा से 1 मरीज की पहचान हुई है।
जिले में आज 70 पुरुषों व 47 महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।साल 2021 के अब तक का आज का आकंड़ा सबसे अधिक है।पहले जिले में कम संक्रमितों की पुष्टि हो रही थी।लेकिन 10 मार्च के बाद से कोरोना के मामले बढ़ते गए।जो आकंड़ा अब 100 के पार हो चुका है।जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।