May 13, 2022
नगर निगम के 13 कर्मचारियों को मिला समयमान वेतन का लाभ
बिलासपुर. शासन के नियम के तहत सेवा अवधि पूरी कर चुके नगर पालिक निगम बिलासपुर के 13 कर्मचारियों को समयमान वेतन का लाभ मिला है। जिसमें कर्मियों को उनके पात्रता अनुसार अलग-अलग समयमान वेतन प्रदान किया गया है। इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तृतीय श्रेणी के 12 कर्मचारियों को प्रथम समयमान एवं 1 कर्मचारी को द्वितीय समयमान का लाभ प्रदान किया गया है। जिन 12 कर्मचारियों को प्रथम समयमान वेतन दिया है उनमें सहायक राजस्व निरीक्षक सुरेश प्रजापति,श्रीमती ममता वर्मा, पृथ्वीराज बेरिया,कंप्यूटर आपरेटर शंकर मेश्राम, रामप्रवेश पाठक, गोपी आचार्य, नीलकेश खलखो, धनीराम साहू, नीलेश केशरवानी, बालकृष्ण वर्मा, संजय मिश्रा, समयपाल, संतोष साहू शामिल है। सहायक ग्रेड 3 श्रीमती जेहरा बानो को द्वितीय समयमान वेतन दिया गया है।