October 13, 2025
14 महीने की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या
अगरतला. उत्तरी त्रिपुरा के पानीसागर क्षेत्र में 14 महीने की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिहाड़ी मजदूर है और उसे असम के नीलांबाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पानीसागर थाने के प्रभारी सुमंता भट्टाचार्य ने बताया कि शनिवार को बच्ची के साथ बलात्कार की घटना हुई और बाद में उसकी हत्या कर शव को धान के खेत में दफना दिया गया।