September 15, 2019
15 सितंबर का इतिहास- अमरीका के सबसे बड़े बैंकों में से एक लीमैन ब्रदर्स ने 2008 में अपने आप को दिवालिया घोषित किया

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 15 सितंबर को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…
15 सितंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
- 1812: नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची।
- 1894: प्योंगयांग की लड़ाई में जापान ने चीन को करारी मात दी।
- 1916: प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया।
- 1931: गांधी-इरविन समझौता हुआ।
- 1948: स्वतंत्र भारत का पहला ध्वजपोत आईएनएस बंबई (अब मुंबई) के बंदरगाह पर पहुंचा।
- 1959: रूसी नेता निकिता ख्रुश्चेव अमेरिका की यात्रा करने वाले सोवियत संघ के पहले नेता बने।
- 1959: भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।
- 1971: हरी-भरी और शांति पूर्ण दुनिया के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध ग्रीन पीस की स्थापना की गई।
- 1982: लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम धमाके में हत्या।
- 2000: सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ हुआ।
- 2001: अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफ़ग़ानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
- 2003: सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
- 2004: ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वूमैन आफ़ द ईयर’ सम्मान।
- 2008: अमरीका के सबसे बड़े बैंकों में से एक लीमैन ब्रदर्स ने अपने आप को दिवालिया घोषित कर दिया। यह अब तक की अमरीकी इतिहास कि दिवालिया होने की सबसे बड़ी घटना थी।
- 2017: कासीनी अंतरिक्ष यान शनि के उपग्रह टाइटन से टकरा गया।
15 सितंबर को जन्मे व्यक्ति
- 1861: इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म।
- 1876: भारतीय उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म।
- 1905: भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. रामकुमार वर्मा का जन्म।
- 1909: तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुराई का जन्म।
- 1927: प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म।
- 1939: भारतीय अर्थशास्त्री, शैक्षणिक, और राजनीतिज्ञ, कानून मंत्री और न्यायमूर्ति भारत के लिए सुब्रमण्यम स्वामी का जन्म।
15 सितंबर को हुए निधन
2012: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक के एस सुदर्शन का निधन।