मेघालय में ‘अवैध’ कोयला खदान में विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत

 

शिलांग. मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में वीरवार को ”अवैध” कोयला खदान में विस्फोट होने से कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई। कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आई नोंगरंग ने यह जानकारी दी।

डीजीपी ने बताया कि यह घटना थांगस्कू इलाके में हुई और बचाव दल तलाशी अभियान चला रहे हैं। हमने अब तक 16 शव बरामद किए हैं, लेकिन विस्फोट के समय खदान के अंदर मौजूद लोगों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी नहीं है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!