17 अगस्त का इतिहास : भारत और विश्व इतिहास में 17 अगस्त की प्रमुख घटनाएं
17 अगस्त : ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 229वां दिन (लीप वर्ष में 230वां दिन) है। साल में अभी और 136 दिन शेष हैं। भारत और विश्व इतिहास में 17 अगस्त का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज होकर रह गईं हैं। आज का इतिहास में जानिए आज के दिन जन्मे चर्चित व्यक्ति, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन, युद्ध संधि, किसी देश के आजादी, नई तकनिकी का अविष्कार, सत्ता का बदलना, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस के बारे में। आईए पढ़ें भारत और विश्व इतिहास के पन्नों में दर्ज आज का इतिहास एवं घटनाक्रम।
17 अगस्त के प्रमुख घटनाक्रम (What Happened on 17 August in History)
1563 : फ्रांस के राजा चार्ल्स नवम को 13 साल की उम्र में वयस्क घोषित किया गया।
1743 : स्वीडन और रूस के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1787 : यहूदियों को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में समूह बनाकर प्रार्थना करने की इजाजत मिली।
1807 : अमेरिका में दुनिया में पहली व्यावसायिक स्टीमर बोट ‘नॉर्थ रिवर स्टीमबोट’ को हडसन नदी पर अल्बानी के न्यूयॉर्क शहर में छोड़ दिया गया।
1836 : ब्रिटेन की संसद में जन्म, विवाह और मृत्यु से संबधित पंजीकरण स्वीकार किये गये।
1858 : अमरीकी प्रांत हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया।
1859 : एक गर्म हवा के गुब्बारे के जरिए पहली बार चिट्ठियां भेजी गयीं।’
1869 : पहली बार अंतरराष्ट्रीय नौका दौड़ लंदन के टेम्स नदी में हुई, जिसमें आॅक्सफोर्ड ने हार्वर्ड को हराया।
1904 : क्रिस वॉटसन ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया और जॉर्ज रीड प्रधानमंत्री बने।
1908 : फैंटामामागोरी ने ‘एमिली कोहल’ पहली पूरी तरह से एनिमेटेड फिल्म बनाई।
1909 : महान क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा को वायली और लालकाका की हत्या मामले में पेंटोनविली कैदखाने में फाँसी दी गयी।
1914 : लिथुवानिया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1915 : चक्रवाती तूफान से गेलवेस्टोन और टेक्सास में 275 लोगों की मौत।
1917 : इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1924 : फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1941 : पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन की दीवार का काम पूरा किया।
1945 : सुकर्णों और मोहम्मद हट्टा ने इंडोनेशिया में नीदरलैंड से अपनी आजादी की घोषणा की।
1947 : भारत की आज़ादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना
1956 : जर्मनी ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
1959 : सोवियत संघ और इराक ने इराक में परमाणु संयंत्र के निर्माण के लिये संधि पर हस्ताक्षर किये।
1978 : पहली बार तीन अमेरिकियों ने सफलतापूर्वक बैलून के जरिये अटलांटिक महासागर को पार किया।
1982 : जर्मनी में पहली सीडी (कंपेक्ट डिस्क) लोगों के लिये उपलब्ध की गई।
1984 : पेरू सहरावी अरब लोकतांत्रिक गणराज्य बना।
1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जिया-उल-हक और अमेरिका के राजदूत अर्नाेल्ड राफेल की एक हवाई दुर्घटना में मौत।
1993 : पहली बार, लोगों को लंदन के बकिंघम पैलेस में अंदर आने की अनुमति दी गयी।
1994 : सयुंक्त राज्य अमेरिका और जापान ने वाशिंगटन में पेटेंट समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1998 : राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपने अनैतिक आचरण के लिए प्रथम बार ग्रैंड जूरी के समक्ष उपस्थित हुए।
1998 : नेशन्स बैंक और बैंक ऑफ अमेरिका के विलय से अमेरिका के सबसे बड़े बैंक की स्थापना हुई।
1999 : तुर्की में भूकंप से लगभग 45000 लोगों की मौत हुई।
2000 : फिजी में भारतीय मूल के लोगों की बर्बादी रोकने के लिए अपदस्थ प्रधानमंत्री महेन्द्र चौधरी ने भारत से मदद मांगी।
2000 : ब्रिटेन द्वारा मानव भ्रूण कोशिकाओं की क्लोनिंग की अनुमति।
2005 : पूरा बांग्लादेश बम धमाकों से दहला। 63 ज़िलों में लगभग 400 विस्फोट हुए।
2008 : अमेरिका के महान तैराक एक ओलंपिक खेल के दौरान आठ स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2010 : इराक की राजधानी बगदाद में सेना के 11वीं डिवीजन के मुख्यालय के पास भर्ती के लिए जमा युवकों के बीच हुए आत्मघाती बम हमले में 60 लोग मारे गए और 125 अन्य घायल हो गए।
2010 : जून 2010 को समाप्त तिमाही में चीन (1340 अरब डॉलर), जापान (1290 अरब डॉलर) को पीछे छोड़ते हुए, विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया।
17 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important events and festivities of 17 August)
इण्डोनेशिया का स्वतंत्रता दिवस
इण्डोनेशिया 17 अगस्त 1945 को इटली से आज़ादी मिली। इंडोनेशिया गणराज्य दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक विशाल देश है। 17508 द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 40 करोड़ है, यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है।
17 अगस्त को जन्मे व्यक्ति (Born on 17 August)
1916 : अमृतलाल नागर – साहित्य जगत् में सर्वाधिक ख्याति प्राप्त उपन्यासकार।
1932 : वी.एस. नायपॉल – भारतीय मूल के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी साहित्यकार।
1941 : वॉय. वी. रेड्डी – भारतीय रिज़र्व बैंक के इक्कीसवें गवर्नर।
1941 : बिमल जालान – भारतीय रिज़र्व बैंक के बीसवें गवर्नर।
1961 : अनामिका – हिंदी भाषा की जानीमानी कवयित्री।
17 अगस्त को हुए निधन (Died on 17 August)
1909 : मदनलाल ढींगरा – महान स्वतंत्रता सेनानी, धर्मनिष्ठ क्रांतिकारी।
1949 : पुलिन बिहारी दास – महान स्वतंत्रता क्रांतिकारी सेनानी।
1982 : फ़ादर कामिल बुल्के – प्रसिद्ध साहित्यकार, जिनका जन्म बेल्जियम की फ्लैंडर्स स्टेट के ‘रम्सकपैले’ गांव में हुआ था।