18 फरवरी को आयोजित धरना प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक


बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बिलासपुर में आज 18 फरवरी गुरूवार को आयोजित धरना प्रदर्शन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेताओं ने बिलासपुर नगर निगम के क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय क्षेत्रों में जिन ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल किया गया है, उन क्षेत्रों में विकास कार्य प्रारंभ नही किए गये है फलस्वरूप वहॉ मूलभूत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नही हो पा रही है आमजन जन परेशान है, उनकी शिकायतों पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोग परेशान हो रहे है, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, पहले पंचायतों के माध्यम से जो विकास कार्य चल रहे थे वह भी बंद हो गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना भी बंद कर दिया गया है। इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है। नगर निगम बिलासपुर के नये वार्डो में लोग विकास कार्यो के लिए तरस रहे है और विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे है। इन ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों पर विभिन्न प्रकार के टैक्स का बोझ डाल दिया गया है। इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 18 फरवरी गुरूवार को विकास भवन के सामने नेहरू चौक बिलासपुर में विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा। बैठक में प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा धरमलाल कौशिक, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तिलक साहू, भाजपा जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी विधानसभा बिल्हा, बेलतरा, मस्तूरी व तखतपुर के भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री, पार्षद, पदाधिकारी व कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!